लाइव न्यूज़ :

कश्मीर बर्फबारी : अनंतनाग में दो लोगों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

By भाषा | Updated: October 24, 2021 11:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बर्फबारी में फंसे दो लोगों की मौत हो गई जिससे खराब मौसम के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीती रात को दक्षिण कश्मीर के इस जिले में सिनथान दर्रा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक, पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों की बचाव टीम ने मशीनरी की मदद से बर्फ से ढंके और कोहरे वाले इलाकों को पार कर 30 किलोमीटर की दूरी तय की और घटनास्थल तक पहुंचने के लिए आठ किलोमीटर का सफर तय किया।

उन्होंने बताया, ‘‘24 अक्टूबर को सुबह साढ़े पांच बजे मौके पर एक शव मिला, जबकि एक अन्य व्यक्ति की वापसी के दौरान मौत हो गई।’’ अधिकारियों ने बताया कि दो लोग सुरक्षित हैं और उनका हाइपोथर्मिया और सदमे का इलाज चल रहा है। घाटी के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को मध्यम से भारी हिमपात हुआ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बर्फबारी और बारिश के कारण पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नूरपोरा में खानाबदोशों द्वारा बनाए गया एक तंबू भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि खानाबदोश जम्मू संभाग के रियासी जिले के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज