लाइव न्यूज़ :

J&K में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, जैश-ए-मोहम्मद के 10 स्लीपर सेल्स गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2022 12:27 IST

अधिकारियों ने बताया कि एसआईए की जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकी समूह की ‘‘स्लीपर सेल्स’’ या समूह के लिए काम कर रहे 10 लोगों की पहचान की गयी। उनमें से कोई भी एक-दूसरे की गतिविधियों से अवगत नहीं था और वे सीधे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों से निर्देश ले रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतलाशी के दौरान सेल फोन, सिम कार्ड, बैंकों में लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड तथा एक डमी पिस्तौल भी जब्त की गयीगिरफ्तार लोगों में वह शख्स भी शामिल है, जिसके घर में चार अप्रैल 2020 को चार आतंकवादी मारे गए थे

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर पुलिस की प्रदेश खुफिया एजेंसी (एसआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसआईए जम्मू कश्मीर पुलिस की नव गठित शाखा है। उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने कश्मीर के दक्षिण और मध्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर रात भर छापे मारे और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसआईए का हाल में गठन किया गया और एजेंसी को आतंकवाद तथा अलगाववाद से जुड़े अपराधों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एसआईए की जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकी समूह की ‘‘स्लीपर सेल्स’’ या समूह के लिए काम कर रहे 10 लोगों की पहचान की गयी। उनमें से कोई भी एक-दूसरे की गतिविधियों से अवगत नहीं था और वे सीधे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों से निर्देश ले रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के लोग इस तरह काम कर रहे थे कि अगर एक सदस्य पकड़ा भी जाए तो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ न हो। इस मॉड्यूल का लगातार निगरानी के जरिए पता लगाया गया। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे युवाओं की भर्ती करने, पैसों का इंतजाम करने और दक्षिण तथा मध्य कश्मीर में हथियारों को पहुंचाने में शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सेल फोन, सिम कार्ड, बैंकों में लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड तथा एक डमी पिस्तौल भी जब्त की गयी। गिरफ्तार लोगों में वह शख्स भी शामिल है, जिसके घर में चार अप्रैल 2020 को चार आतंकवादी मारे गए थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों का मकसद दक्षिण तथा मध्य कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों का वित्त पोषण करना और स्कूल तथा कॉलेज जाने वाले छात्रों की भर्ती करना था। उनसे डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं और सबूतों के विश्लेषण के लिए उन्हें फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मदएनआईएआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा