लाइव न्यूज़ :

कासगंज: खतरे में पड़ी सीएम योगी की जान, खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2018 12:57 IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की उस समय जान खतरे में पड़ गई जब उनके हैलीकॉप्टर को काफी मशक्कत के बाद खेत में उतारा गया।

Open in App

कासगंज, 15 मई : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की उस समय जान खतरे में पड़ गई जब उनके हैलीकॉप्टर को काफी मशक्कत के बाद खेत में उतारा गया। खबर के मुताबिक सीएम योगी यूपी के कासगंज में तूफान पीड़ितों की मदद के लिए पहुंते थे जहां उनका हेलीकाप्टर हेलीपैड पर नहीं उतर सका। 

यह भी पढ़ें: BJP MLA ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ को बताया राम और हनुमान, ममता बनर्जी को कहा 'शूर्पणखा'

कहा जा रहा है कि किसी तकनीकि कारण के चलते हेलीकाप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई  है। सीएम योगी दिल्ली से हेलीकाप्टर से कासगंज के लिए रवाना हुए थे और प्रशासन ने सोरों नुमाइश स्थल पर हेलीपैड बनवाया था। 

वहीं, कासगंज के पास सोरों में जब योगी का हैलीकाप्टर पहुंचा तो वह लैंड नहीं कर पाया और  काफी देर तक हवा में हेलीकाप्टर चक्कर काटता रहा। जिसके बाद काफी देर बाद उसकी एक खेत में लैंडिंग करवाई गई। वहीं इस दौरान अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: चुनाव स्पेशल: क्या बीएस येदियुरप्पा के कारण कर्नाटक हार जाएगी बीजेपी?

 हालांकि योगी का हेलीकाप्टर हेलीपैड से कुछ दूरी पर सुरक्षित लैंड हो गया। सीएम के हैलीकॉप्टर के लिए जहां हैलीपैड बनवाया था, वहां जब हैलीकॉप्टर पहुंचा तो आसपास पेड़ देखकर उसने वहां उतरने से मना कर दिया था। इस घटना से योगी बाल-बाल बचे हैं। इसके बाद उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें चार-चार लाख रुपये का चेक दिया है।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज