लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या 3 हुई, 50 से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: March 20, 2019 08:43 IST

मलबे में फंसे हुए अधिकतर लोग उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर हैं जो वहां काम कर रहे थे।

Open in App

उत्तर कर्नाटक के धारवाड़ में मंगलवार को चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढ़हने की घटने में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है जबकि करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 43 लोगों को सिविल अस्पताल जबकि 13 को केआईएमएस और एसडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि कुमारेशवरनगर में इमारत के ढहने से धूल का गुबार छा गया और आसपास के लोगों और राहगीर दहशत में आ गए। इससे पहले रात तक इस घटना में 2 लोगों की मौत की खबर आई थी। घटना के बाद बचाव एवं राहत अभियान में 10 एंबुलेंस और पांच दमकल की गाड़ियों को लगाया गया। 

आसपास के लोगों ने कहा कि इमारत के भूतल पर कई दुकानें थीं और कई लोग उनमें जाते करते थे। कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी ने कहा कि इमारत के साझेदारों में से एक उनके रिश्तेदार हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इसमें जो भी शामिल है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।  मलबे में फंसे हुए अधिकतर लोग उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर हैं जो वहां टाइल लगा रहे थे। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि वह निर्माणाधीन इमारत के ढहने की खबर मिलने से स्तब्ध है।

टॅग्स :ईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारतBihar: दानापुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत, सोते समय मकान की छत गिरने से हादसा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज