लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: युवक की हत्या के मामले में हिंदूवादी समूह के सात लोग हिरासत में लिए गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2021 11:59 IST

मृतक 24 वर्षीय अरबाज आफताब मुल्ला की मां नजीमा शेख ने कहा कि श्री राम सेना हिंदुस्तान के सदस्यों ने पहले धमकी दी थी कि अगर युवक ने हिंदू लड़की के साथ अपना रिश्ता नहीं तोड़ा तो नुकसान होगा. उन्होंने लड़की और सेना पर मिलीभगत करके उनके बेटे से जबरन वसूली का भी आरोप लगाया.

Open in App
ठळक मुद्दे28 सितंबर को बेंगलुरू से करीब 500 किलोमीटर दूर बेलगाम जिले के खानापुर में एक रेलवे ट्रैक के पास मुल्ला का सिर और एक पैर कटा हुआ मिला था.मृतक 24 वर्षीय अरबाज आफताब मुल्ला की मां नजीमा शेख ने कहा कि श्री राम सेना हिंदुस्तान के सदस्यों ने पहले धमकी दी थी कि अगर युवक ने हिंदू लड़की के साथ अपना रिश्ता नहीं तोड़ा तो नुकसान होगा.एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन से जुड़े सात लोगों और एक हिंदू लड़की के पिता को हिरासत में लिया गया है.

बेंगलुरु: पिछले हफ्ते बेलगाम में रेलवे ट्रैक के पास एक मुस्लिम युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन से जुड़े सात लोगों और एक हिंदू लड़की के पिता को हिरासत में लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक 24 वर्षीय अरबाज आफताब मुल्ला की मां नजीमा शेख ने कहा कि श्री राम सेना हिंदुस्तान के सदस्यों ने पहले धमकी दी थी कि अगर युवक ने हिंदू लड़की के साथ अपना रिश्ता नहीं तोड़ा तो नुकसान होगा. उन्होंने लड़की और सेना पर मिलीभगत करके उनके बेटे से जबरन वसूली का भी आरोप लगाया.

सूत्रों ने कहा कि 29 सितंबर को मुल्ला का शव मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक एम्बुलेंस जब्त  किया था, जिसके शीशे पर श्रीराम सेना हिंदुस्तान लिखा था. हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर हिरासत में लिए गए लोगों के सेना से जुड़े होने की जानकारी नहीं दी है.

28 सितंबर को बेंगलुरू से करीब 500 किलोमीटर दूर बेलगाम जिले के खानापुर में एक रेलवे ट्रैक के पास मुल्ला का सिर और एक पैर कटा हुआ मिला था.

रेलवे पुलिस को संकेत मिले कि पीड़ित को हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया था और मामले को खानापुर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया था. पोस्टमॉर्टम में मौत के कारणों के बारे में क्या कहा गया है, इसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है.

टॅग्स :कर्नाटकHindu Senaहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील