लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: उडुपी वीडियो मामले में 'अपमानजनक' पोस्ट को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2023 18:11 IST

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट ट्विटर और फेसबुक पर साझा किए गए थे। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देBJP कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट ट्विटर पर साझा किया थाजिसको लेकर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गईपुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए बेंगलुरु में शुक्रवार को एक भाजपा की महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शकुंतला ने एक कांग्रेस नेता के ट्वीट को साझा किया था - जिसमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा उडुपी मामले को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस पर उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा, क्या यह सिद्धारमैया की बहू या उनकी पत्नी के साथ ऐसा हुआ होता तो "क्या आप तब भी ऐसा कहेंगे?"

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट ट्विटर और फेसबुक पर साझा किए गए थे। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

कर्नाटक के उडुपी में एक निजी पेशेवर प्रशिक्षण कॉलेज में तीन छात्रों पर महिला शौचालय में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना पिछले हफ्ते तब सामने आई जब एक सतर्क छात्र ने शौचालय में एक मोबाइल फोन देखा और इसे कॉलेज प्रशासन के ध्यान में लाया। डिवाइस की जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री सामने नहीं आई और छात्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी और रविवार को तीनों को निलंबित कर दिया। भाजपा राज्य सरकार की कथित निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और दावा कर रही है कि वह मामले को हल्के में ले रही है और उस पर "लीपापोती" का आरोप लगा रही है। हालाँकि, कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने इसे एक "छोटी घटना" बताया और कहा कि इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

टॅग्स :कर्नाटकBJPसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह