लाइव न्यूज़ :

"हिन्दू शब्द का अर्थ गंदा है.." वाले बयान पर अड़े कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष सतीश जारकीहोली, कहा- मुझे गलत साबित करें

By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2022 15:06 IST

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि 'हिंदू' शब्द का एक गंदा अर्थ है और कहा कि अगर वह गलत साबित हुए तो विधायकी से इस्तीफा दे देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकहा अगर मैं गलत साबित हो जाता हूं तो मैं अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगासफाई में कहा- यह फारसी शब्द (हिंदू) कैसे आया, इसके बारे में सैकड़ों रिकॉर्ड हैंसतीश जारकीहोली ने अपनी बात को सिद्ध करने के लिए दिया पुस्तकों का हवाला

बेलगावी: कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली अपने 'हिन्दू कहां से आया?' वाले विवादित बयान पर अडिग हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि मैं गलत हूं तो साबित कीजिए। उन्होंने कहा अगर मैं गलत साबित हो जाता हूं तो मैं अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।

सतीश जारकीहोली ने सोमवार को एक सभा में यह कहा था कि 'हिन्दू' शब्द कहाँ से आया है? यह फारस से आया है...तो भारत के साथ इसका क्या संबंध है? तुम्हारा 'हिन्दू' कैसा है? व्हाट्सएप, विकिपीडिया पर चेक करें, ये शब्द आपका नहीं है। आप इसे एक आसन पर क्यों रखना चाहते हैं?... इसका अर्थ गंदा है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया था।

अपनी सफाई में उन्होंने कांग्रेस नेता ने कहा, "मैंने जो कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह फारसी शब्द (हिंदू) कैसे आया, इसके बारे में सैकड़ों रिकॉर्ड हैं। इसका उल्लेख स्वामी दयानंद सरस्वती की पुस्तक 'सत्यार्थ प्रकाश', डॉ जीएस पाटिल की पुस्तक 'बसव भारत' और बाल गंगाधर तिलक की पुस्तक में किया गया है। 'केसरी' अखबार भी है। ये सिर्फ 3-4 उदाहरण हैं, विकिपीडिया या किसी भी वेबसाइट पर ऐसे कई लेख उपलब्ध हैं, कृपया इसे पढ़ें।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह गलत साबित हुए तो विधायक का पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, "सभी को साबित करने दें कि मैं गलत हूं। अगर मैं गलत हूं तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा, सिर्फ अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूंगा।"

मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने इस टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा "वे आधे ज्ञान के साथ मतदाताओं को खुश करने के लिए बयान देते हैं और अल्पसंख्यक वोट पाने का सपना देखते हैं। यह राष्ट्र विरोधी है और सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। क्या राहुल गांधी और सिद्धारमैया की चुप्पी सतीश जारकीहोली के बयानों का समर्थन कर रही है?" 

टॅग्स :Karnataka Congress MLACongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई