लाइव न्यूज़ :

सत्तारूढ़ सरकार लोगों पर कर्ज का बोझ डाल रही है और क्या ये 'महागठबंधन' किसानों की कब्रों पर जश्न है: कुमारस्वामी

By अनुभा जैन | Updated: July 18, 2023 11:05 IST

Open in App

बेंगलुरु: जद (एस) के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर किसानों को संकट में छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने सत्तारूढ़ सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों में लगभग 42 किसानों ने आत्महत्या की है और सरकार विपक्षी दलों की बैठक और महागठबंधन में व्यस्त है।

उन्होंने आगे कहा कि करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं और कांग्रेस ने अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पूरे शहर में बैनर लगाए हैं। सरकार को उन किसानों के कुनबे की कोई चिंता नहीं है जो तंगहाली में अपनी जान देने को मजबूर हैं। सरकार उन तक नहीं पहुंची है और ना ही उनको किसी तरह की मदद देने की बात सोच रही है। सरकार को शर्म आनी चाहिए. क्या ये महागठबंधन किसानों की कब्रों पर जश्न है?

कुमारस्वामी ने कहा कि कैश फॉर पोस्ट घोटाला 500 करोड़ रुपये का है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कमीशन के तौर पर और भ्रष्टाचार के लिए चल रही परियोजनाओं की अनुमानित लागत में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रही है। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया, 'मैंने पर्यावरण विभाग में भ्रष्टाचार के बारे में मीडिया रिपोर्टें पढ़ीं।' कुमारस्वामी ने एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी का दावा करते हुए कहा कि पंचायत विकास अधिकारी जैसे छोटे पदों पर भी तबादले विधान सौध से किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं इस कांग्रेस सरकार को एक बेकार सरकार कहूंगा क्योंकि इसमें कोई वित्तीय अनुशासन नहीं है। वे लोगों पर कर्ज का बोझ डाल रहे हैं और पांच गारंटी के नाम पर लोगों को लूट रहे हैं।'

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जद (एस) और भाजपा गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा आलाकमान से अनुरोध करता हूं कि वह जल्द ही विपक्ष का नेता नियुक्त करें क्योंकि भगवा पार्टी के पास सक्षम नेता हैं और कर्नाटक विधानसभा में व्यापक आंदोलन की तत्काल आवश्यकता है। हम सभी को विपक्ष के रूप में मिलकर काम करने की जरूरत है।'

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज