लाइव न्यूज़ :

बस और लॉरी की भीषण टक्कर, 9 यात्रियों की मौत, दर्जन से ज्यादा घायल; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2024 10:09 IST

Karnataka Road Accident:बेंगलुरु से तिरूपति जा रही एक बस को कर्नाटक के कोलार के पास एक टिपर लॉरी ने टक्कर मार दी।

Open in App

Karnataka Road Accident:कर्नाटक के कोलार में एक भीषण सड़क हादसा होने से कई लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। सड़क दुर्घटना के बाद कुछ फुटेज सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि बस और लॉरी की टक्कर से सड़क पर कैसे अफरा-तफरी मच गई है। बस किसी कबाड़ के रूप में तब्दील हो गई है क्योंकि वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दुखद घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है जिनकी पहचान के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

फिलहाल हादसे के असल कारण का पता नहीं चल सका है कि इस हादसे में लॉरी ड्राइवर की गलती थी या बस चालक की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है और घायलों को निश्चित इलाज मुहैया करा रही है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाकर्नाटकPoliceरोड सेफ्टीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए