लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: राज्यपाल ने अगर बीजेपी को दिया सरकार बनाने का न्योता, तो कोर्ट जाएगी कांग्रेस+जेडीएस

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 16, 2018 11:45 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने हैं।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 104 कांग्रेस 78 और जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, केपी जनता पार्टी एक को सीट मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने हैं।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 104 कांग्रेस 78 और जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, केपी जनता पार्टी एक को सीट मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। सरकार बनाने के लिए जेडीएस का साथ दे रही है कांग्रेस। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद से बात की है।

राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद से कहा है कि सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा दीजिए। इस बीच कांग्रेस और जेडीएस अपने सभी विधायकों के साथ बैठक  कर रही है। दोनों पार्टियां अपने विधायको को खरीदफरोख्त से बचाने के लिए सभी को रिसॉर्ट भेज रही है। 

मायावती के एक फोन से बदल गया कर्नाटक का सीन, उड़ गई बीजेपी की नींद?

राहुल गांधी ने यहां यह भी साफ कर दिया है कि  अगर राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन को पहले न्योता नहीं दिया, तो वे सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। वहीं, जेपी भी सरकार बनाने के लिए बहमत जुटाने की जी तोड़ कोशिश कर रही है। पार्टी नेता केएस ईवरप्पा ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायक उनकी संपर्क में है। बीएस येदियुरप्पा को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुन लिए गये हैं। येदियुरप्पा राज्यपाल वसुभाई वाला से मुलाकात के लिए राजभवन जा रहे हैं। येदियुरप्पा ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

कर्नाटक विधान सभा चुनाव से जुड़े ताजा खबरें यहाँ पढ़ें

एनडीटीवी ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि जनता दल (सेकुलर) के तीन विधायक "लापता" हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी दावा किया है कि जेडीएस विधायक राजा वेंकटप्पा नायक और वेकंट राव नादगौड़ा भी "लापता" हैं। जेडीेस विधायक दल की बेंगलुरु के एक होटल में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता एचडी कुमारस्वामी ने की। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल