लाइव न्यूज़ :

सितंबर में प्रतिदिन पांच लाख टीके लगाने की योजना बना रहा कर्नाटक: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:11 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार सितंबर के महीने में, हर दिन पांच लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने केंद्र से पर्याप्त मात्रा में टीके मिलने की उम्मीद व्यक्त की।बोम्मई ने कहा, ''भविष्य की (कोविड) लहरों से निपटने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र समाधान है। इसलिए, हम जितनी अधिक आबादी का टीकाकरण करेंगे, भारत उतना ही सुरक्षित होगा। टीकाकरण में कर्नाटक सबसे आगे रहा है। हमारे पूरे राज्य में टीकाकरण केंद्र हैं और हम सितंबर में प्रतिदिन पांच लाख लोगों को टीका लगाने की योजना बना रहे हैं।'' उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि फिलहाल हम प्रतिदिन लगभग 3.5 से 4 लाख लोगों को टीका लगा रहे हैं और इसे बढ़ाना चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, ''भारत सरकार ने हमें हर मदद का आश्वासन दिया है और मुझे विश्वास है कि वे 1.5 करोड़ टीके देंगे ताकि हम हर दिन पांच लाख लोगों को टीका लगा सकें। अगर अगले तीन से चार महीनों तक ऐसा किया जाता है, तो शायद हमारी 80 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो जाएगा। यही वह लक्ष्य है जिसे हम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।''मुख्यमंत्री गिव इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कर्नाटक सरकार के योजना विभाग की एक पहल 'भारत टीका कार्यक्रम' में बोल रहे थे, जिसमें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल