लाइव न्यूज़ :

Karnataka Legislative Assembly: खुद को विधायक बताकर कर्नाटक विधानसभा के भीतर घुसे 72 वर्षीय शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट, सागर का विधायक बेलुर गोपालकृष्ण बताकर सदन में घुसा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 21:51 IST

Karnataka Legislative Assembly: पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान थिप्पेरूद्र के रूप में हुई है और वह स्वयं को सागर का विधायक बेलुर गोपालकृष्ण बताकर सदन में घुसा था।

Open in App
ठळक मुद्देदेवदुर्ग के विधायक कारेम्मा की सीट पर करीब 15 मिनट तक बैठा रहा। जद (एस) विधायक शरणागौड़ा कांदकुर को संदेह हुआ तो उन्होंने सदन के मार्शल को बुलाया।उपायुक्त आर. श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि आरोपी स्वयं को विधायक बताकर सदन में दाखिल हुआ।

Karnataka Legislative Assembly: खुद को विधायक बताकर शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा के भीतर घुसे 72 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सदन में प्रवेश करने के बाद करीब 15 मिनट तक विधायकों के बीच घूमता रहा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान थिप्पेरूद्र के रूप में हुई है और वह स्वयं को सागर का विधायक बेलुर गोपालकृष्ण बताकर सदन में घुसा था। उन्होंने बताया कि वह देवदुर्ग के विधायक कारेम्मा की सीट पर करीब 15 मिनट तक बैठा रहा। जब जद (एस) विधायक शरणागौड़ा कांदकुर को संदेह हुआ तो उन्होंने सदन के मार्शल को बुलाया।

कांदकुर ने कहा, ‘‘जिस दिन सिद्धरमैया ऐतिहासिक बजट पेश कर रहे थे, यह ऐतिहासिक घटना हुई, कर्नाटक विधानसभा के इतिहास में पहली बार एक व्यक्ति चुपके से सदन में घुस आया।’’ पुलिस उपायुक्त आर. श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि आरोपी स्वयं को विधायक बताकर सदन में दाखिल हुआ।

गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि सत्यता सामने आने के बाद मार्शल ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सदन में तैनात मार्शल के लिए सभी विधायकों को पहचानना मुश्किल है क्योंकि कई नये चेहरे हैं। 

टॅग्स :Karnataka AssemblyPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल