लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भाजपा संग गठबंधन को लेकर जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने किया स्पष्ट, कहा- किसी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2023 14:28 IST

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के हवाले से एएनआई ने कहा कि "मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं। किसी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है, हम अपने दम पर स्वतंत्र रूप से लड़ाई लड़ेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देएचडी देवगौड़ा ने कहा- किसी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं हैजेडीएस प्रमुख ने कहा- हम अपने दम पर स्वतंत्र रूप से लड़ाई लड़ेंगेइससे पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह कर्नाटक में भाजपा संग हाथ मिलाने की कही थी बात

बेंगलुरु: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक में जनता दल (सेकुलर) और भारतीय जनता पार्टी के बीच कथित गठबंधन पर जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को स्पष्ट शब्दों कहा है कि वह किसी के साथ गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के हवाले से एएनआई ने कहा कि "मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं। किसी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है, हम अपने दम पर स्वतंत्र रूप से लड़ाई लड़ेंगे।"

हालांकि इससे पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह यह घोषणा की थी कि उनकी पार्टी जेडीएस ने राज्य के हित में विपक्ष के रूप में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने उन्हें पार्टी के संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

हालांकि उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर यह कहा था कि अभी चुनाव के लिए काफी समय है। "अशोभनीय और अपमानजनक आचरण" के लिए 10 भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित किए जाने के बाद जद (एस) और भाजपा दोनों विधायकों ने विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया था।

देवगौड़ा ने कहा, "चाहे हम (पार्टी) पांच, छह, तीन, दो या एक सीट जीतें, हम लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे।" उन्होंने कहा, "हम अपने कार्यकर्ताओं से सलाह लेने के बाद केवल उन्हीं जगहों पर उम्मीदवार उतारेंगे जहां हम मजबूत हैं।"

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)कर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह