लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कुमारस्वामी की कैबिनेट में कांग्रेस के 22 मंत्री, ये नेता होंगे डिप्टी सीएम

By स्वाति सिंह | Updated: May 22, 2018 22:56 IST

गौरतलब है कि कुमारस्वामी बुधवार को शपथ लेंगे।  इसके बाद गुरुवार को उन्हें फ्लोर टेस्ट देकर बहुमत साबित करना होगा।  जिसके बाद फिर कैबिनेट का विस्तार होगा।

Open in App

बेंगलुरु, 22 मई: कर्नाटक का सियासी हाई वोल्टेज ड्रामा अब अपने अंतिम पड़ाव में है। बुधवार को एच डी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलवा डिप्टी सीएम और स्पीकर के पद के नाम का भी फैसला हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस नेता जी परमेश्वर डिप्टी सीएम बन सकते हैं वहीं कांग्रेस के नेता आर रमेश कुमार स्पीकर पद की शपथ ले सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: जो गोरखपुर-फूलपुर में नहीं हुआ, वो कर्नाटक में करने जा रहे हैं मायावती-अखिलेश

गौरतलब है कि कुमारस्वामी बुधवार को शपथ लेंगे। इसके बाद गुरुवार को उन्हें फ्लोर टेस्ट देकर बहुमत साबित करना होगा। जिसके बाद फिर कैबिनेट का विस्तार होगा। 

इसके अलावा कांग्रेस-जेडीएस में मंत्रियों की संख्या को भी बातचीत हो गई है।  कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा 'बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा पूरी हो चुकी है।  उन्होंने बताया राज्य में 34 में से 22 मंत्री कांग्रेस के होंगे।  और सीएम समेत 12 मंत्री जेडीएस के।  उन्होंने आगे कहा 'फ्लोर टेस्ट के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियों के बंटवारे पर फैसला किया जाएगा।  

वहीं मीटिंग के बाद कुमारस्वामी ने मीडिया को बताया।  हमने कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की है।  कल शपथ समारोह के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियों पर फैसले करेंगे।  उन्होंने कहा 'कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन अच्छा चल रहा है।  पार्टियों में मतभेद की कोई बात नहीं है। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के नतीजे होंगे मोदी सरकार के 48 महीने के कामकाज का रिपोर्टकार्ड, बिछ जाएगी 2019 की बिसात

वहीं खबरों की माने तो कांग्रेस डिप्टी सीएम और स्पीकर का पद अपने विधायकों के पास रखना चाहती थी।  पूर्व प्रधनमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा नहीं चाहते थे कि किसी को डिप्टी सीएम बनाया जाए।  हालांकि।  जेडीएस और कांग्रेस के बीच आखिरकार डिप्टी सीएम के पद पर सहमति बन गई। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार