लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने केरल के यात्रियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल में संशोधन किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:40 IST

Open in App

कर्नाटक सरकार ने केरल से आने वाले लोगों के लिए अपने कोविड-19 प्रोटोकॉल में संशोधन किया है, जिसमें कुछ लोगों को अनिवार्य रूप से सात दिनों के संस्थागत पृथकवास से छूट दी गई है।सरकार ने पहले कहा था कि कोविड मामलों में खतरनाक वृद्धि को देखते हुए केरल से आने वाले सभी लोगों को सात दिनों के लिए संस्थागत पृथकवास में रहना होगा।संशोधित प्रोटोकॉल में संवैधानिक पदाधिकारियों, स्वास्थ्य पेशेवरों और उनके पति या पत्नी को संस्थागत पृथकवास से छूट दी गई है।आदेश में कहा गया है कि इनके अलावा, दो साल से कम उम्र के बच्चे, परिवार में मृत्यु या चिकित्सा उपचार जैसी गंभीर आपात स्थिति में फंसे लोगों, अल्पकालिक यात्रियों (तीन दिनों के भीतर), एक अभिभावक के साथ परीक्षा के लिए कर्नाटक पहुंचने वाले छात्रों और परिवहन के किसी भी माध्यम से केरल से होकर गुजरने वाले यात्रियों को छूट दी गई है।सरकार के आदेश के अनुसार, सभी छात्रों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लानी होगी जो कि 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए, भले ही उसने कोविड-19 का टीका लिया हो। उसमें स्पष्ट किया गया कि ऐसे प्रमाणपत्रों की वैधता एक सप्ताह के लिए होती है।इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि केरल में स्थिति "भयावह" है। सुधाकर ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, "हम केरल की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। कोविड ​​​​रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। कल भी 30,000 से अधिक लोगों को संक्रमित पाया गया था।"उन्होंने यह भी कहा कि केरल की वर्तमान स्थिति की वजह से कर्नाटक सरकार को केरल से आने वालों के लिए संस्थागत पृथकवास अनिवार्य करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल