लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: वन मंत्री ईश्वर बी खंड्रे ने कहा, "प्रभावी संरक्षण कार्यक्रमों और परियोजनाओं के कारण हाथियों की आबादी में वृद्धि हुई है"

By अनुभा जैन | Updated: August 10, 2023 12:40 IST

भारत में जंगली हाथियों की कुल आबादी लगभग 30 हजार है, जिसमें कर्नाटक राज्य शीर्ष पर है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में जंगली हाथियों की कुल आबादी लगभग 30 हजार है और कर्नाटक इसमें शीर्ष पर हैकर्नाटक के बाद असम में 5719 हाथी, केरल में 3054 हाथी और तमिलनाडु में 2761 हाथी हैं2017 में हुई हाथियों की आखिरी जनगणना के बाद कर्नाटक में 350 हाथियों की वृद्धि हुई है

बेंगलुरु: भारत में जंगली हाथियों की कुल आबादी लगभग 30 हजार है, जिसमें कर्नाटक राज्य शीर्ष पर है। जहां देश में सबसे अधिक 6395 जंगली जंबो आबादी दर्ज की गई है। जिसके बाद असम में 5719 हाथी, केरल में 3054 हाथी और तमिलनाडु में 2761 की संख्या बताई जा रही है।

17-19 मई 2023 के बीच कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल द्वारा दक्षिण भारत में हाथी जनगणना रिपोर्ट के विस्तृत आंकड़े जारी करते हुए वन मंत्री ईश्वर बी खंड्रे ने बताया कि 2017 में आयोजित आखिरी जनगणना के बाद से सबसे अधिक जंबो आबादी में 350 की वृद्धि हुई है।

जंगली हाथियों की गिनती के लिए पड़ोसी राज्यों के सहयोग से प्रत्यक्ष (सैंपल ब्लॉक काउंट) और अप्रत्यक्ष (लाइन ट्रांजेक्ट गोबर काउंट) तरीकों का उपयोग  किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में शीर्ष पांच जंबो हैबिटेट में बांदीपुर टाइगर रिजर्व में 1116 हाथी, नागरहोल टाइगर रिजर्व में 831 हाथी, एमएम हिल्स अभयारण्य में 706 हाथी, बीआरटी टाइगर रिजर्व में 619 हाथी और भद्रा टाइगर रिजर्व में 445 हाथी हैं।

मंत्री खंड्रे ने कहा कि प्रभावी संरक्षण कार्यक्रमों और परियोजनाओं के कारण कर्नाटक में न केवल हाथी बल्कि बाघों की आबादी में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वन अधिकारियों ने हाथियों की आबादी का विश्लेषण किया और आकलन किया कि कुल 577 हाथी, 51 प्रतिशत वयस्क थे और 49 प्रतिशत उप-वयस्क, किशोर और बछड़े थे।

इसके साथ ही लगभग 32.3 प्रतिशत महिला हाथी जनसंख्या की अधिक संख्या के साथ बडे़ वयस्क हाथियों की उपस्थिति को भविष्य में जनसंख्या वृद्धि के लिए एक अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

खंड्रे ने आगे कहा कि वैज्ञानिक संरक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। एक सर्वेक्षण से पता चला कि कर्नाटक के हाथियों की लगभग 18 प्रतिशत (953) आबादी संरक्षित क्षेत्र के बाहर रहती है। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि राज्य में हाथी मुख्य रूप से कुल 12,000 वर्ग किलोमीटर में से 8000 वर्ग किलोमीटर के 14 संरक्षित क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

टॅग्स :हाथीकर्नाटकTamil Naduकेरलअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?