लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक फ्लोर टेस्ट: पत्रकार ने पूछा विधायक कहा हैं, झल्लाते हुए बोले कुमारस्वामी- मूर्ख हो क्या?

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 19, 2018 08:55 IST

कर्नाटक की राजनीति में मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएस येदियुरप्पा को आज फ्लोर टेस्ट पास करना है। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में बहुमत हासिल करने का जादूई आंकड़ा 112 का है जबकि बीजेपी के पास महज 104 विधायक है।

Open in App

बेंगलोर, 19 मई। कर्नाटक की राजनीति में मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएस येदियुरप्पा को आज फ्लोर टेस्ट पास करना है। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में बहुमत हासिल करने का जादूई आंकड़ा 112 का है जबकि बीजेपी के पास महज 104 विधायक है। बीजेपी का कहना है कि जेडीएस और कांग्रेस के 10 विधायक उसके संपर्क में है। कांग्रेस-जेडीएस की पूरी कोशिश है कि येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट में फेल हो जाए। 

कांग्रेस जेडीएस अपने विधायकों को 'हॉर्स ट्रैडिंग' से बचाने के लिए तीन बसों से पहले बेंगलोर से हैदराबाद ले गई इसके बाद हैदरबाद से वापस बेंगलोर ले जा रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस पूरे मामले में जब एक पत्रकार ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कुमारस्वामी से पूछा कि विधायक कहां है तो उन्होंने पत्रकार को झल्लाते हुए जवाब दिया कि 'मूर्ख हो क्या', ऐसे मूर्खतापूर्ण सवाल न पूछें, मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हूं। 

इसके बाद कुमारस्वामी ने कहा कि, ये सभी जानते हैं कि बीजेपी ओर मोदी सरकार हमारे विधायकों खरीदने की कोशिश कर रही है। राज्यपाल ने भी अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया है और नियमों को ताक पर बहुमत न होने के बावजूद बीजेपी को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। मुझे पता है कि केंद्र सरकार हमारे विधायकों को धमका रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी ने बेंगलोर से उसके दो विधायकों का ‘‘अपहरण ’’ कर लिया है। हालांकि कुमारस्वामी ने उम्मीद जताई कि दोनों विधायक उनके खेमे में शामिल हो जाएंगे। हैदराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने दावा किया कि बीजेपी कई तरह के प्रलोभन देकर उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज