लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहने की संभावना, भाजपा कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की करेगी कोशिश

By अनुभा जैन | Updated: July 2, 2023 12:58 IST

Open in App

बेंगलुरु: राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र तीन जुलाई से शुरू होगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चालू वित्त वर्ष के लिए अपना पहला बजट 7 जुलाई को पेश करेंगे। इस वर्ष बजट का आकार पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से कम से कम 25000 करोड़ रु. अधिक होगा। 

सीएम सिद्धारमैया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बजट 3.09 लाख करोड रुपये से बढ़कर करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये होगा। कांग्रेस की पांच चुनावी गारंटी के   क्रियान्वयन के लिए प्रावधान करने के लिए इसे बढ़ाया जाएगा क्योंकि योजनाओं के लिए सरकार की आवश्यकता सालाना 60 हजार करोड रुपये है। 

आगामी बजट के लिए, सीएम सिद्धारमैया मजबूत आर्थिक विकास, संसाधन जुटाने, फंड विकास, कल्याणकारी उपाय, कर उछाल और कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

सभी की निगाहें बजट पर हैं क्योंकि लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सीएम सिद्धारमैया, जो वित्त मंत्री भी हैं, सभी आवश्यकताओं, खासकर कांग्रेस की पांच चुनावी गारंटी के क्रियान्वयन जिसके लिये चालू वित्त वर्ष में कई हजार करोड रुपये की आवश्यकता है धन का सही वितरण किस तरह करेंगे।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बजट में वृद्धि स्टांप और पंजीकरण, उत्पाद शुल्क और मोटर वाहन कर से वार्षिक राजस्व लक्ष्य में बढ़ोतरी से उत्पन्न होगी। इसके अलावा, शराब पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां पर सेवा कर में बढ़ोतरी होगी।

यह भी माना जा रहा है कि पांच चुनावी गारंटी के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्यमंत्री पिछली भाजपा सरकार द्वारा घोषित कुछ योजनाओं को हटा सकते हैं और किसी नई योजना की घोषणा नहीं करेंगे।

पहले दिन, नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद परंपरा के अनुसार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

पहला दिन हंगामेदार रहने की उम्मीद है क्योंकि भाजपा और जद (एस) कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रही हैं। गौरतलब है कि विधान सौदा में शुरू होने वाले विधानमंडल सत्र के लिए बेंगलुरु पुलिस ने 2 किमी के दायरे में और उसके आसपास 12 दिनों के लिये निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस कमिश्नर बी.दयानंद ने विधान सौदा के प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी जुलूसों और पांच या अधिक व्यक्तियों की सभाओं पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टीजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज