लाइव न्यूज़ :

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव प्रचार में हो रही बयानबाजी पर चुनाव आयोग की नसीहत

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2023 19:56 IST

आयोग ने मंगलवार को कहा कि उच्च स्तरीय संवाद के दौरान सभी स्टार प्रचारकों को सावधानी और संयम बरतने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देEC ने कहा- स्टार कैंपेनर और राजनीतिक दल मॉडल कोड आफ कंडक्ट और नियमों का पालन करेंआयोग ने भाषण के दौरान सभी स्टार प्रचारकों को सावधानी और संयम बरतने की सलाह दीआयोग ने अपने बयान में यह भी कहा है कि कई दलों ने इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराई हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा के लिए चल रहे आम चुनाव में अभियान के स्तर में गिरावट के मद्देनजर सभी पार्टी के स्टार प्रचारकों, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों को परामर्श जारी किया है। आयोग ने मंगलवार को कहा कि उच्च स्तरीय संवाद के दौरान सभी स्टार प्रचारकों को सावधानी और संयम बरतने की सलाह दी जाती है। चुनाव आयोग ने कहा है कि स्टार कैंपेनर और राजनीतिक दल मॉडल कोड आफ कंडक्ट और नियमों का पालन करें। 

निर्वाचन आयोग ने अपने बयान में यह भी कहा है कि कई दलों ने इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराई हैं। जिसमें इस तरह के उदाहरण सामने आए हैं। साथ ही इस बयाबनाजी ने मीडिया का नकारात्मक रूप से ध्यान भी आकर्षित किया है। ऐसे में स्टार प्रचारक का दर्जा रखने वाले व्यक्तियों द्वारा प्रचार के दौरान अनुचित शब्दावली और भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें राज्य में चुनावी माहौल खराब करने से बचना चाहिए।  

 

गौरतलब है कि 10 मई को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में पुरजोर तरीके से लगी हैं। पार्टी के स्टार प्रचारकों के द्वारा रैलियां और रोड़ शो के अलावा डोर टू डोर कैंपेन किया जा रहा है। हाल ही में एक चुनावी सभा में देखा गया कि कांग्रेस की तरफ से 'जहरीला साँप' की टिप्पणी की तो वहीं बीजेपी की ओर से 'विष कन्या' कहा गया। राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित होंगे।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोगECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज