लाइव न्यूज़ :

एचडी कुमारस्वामी बनेंगे कर्नाटक के 33वें सीएम, मायावती और अखिलेश रचेंगे नया इतिहास

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2018 11:11 IST

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेताओं की शामिल होने की बात कही जा रही है।

Open in App

बेंगलुरु, 22 मई:   कर्नाटक में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही शुरू हुए नाटकीय घटनाक्रम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीएस येदियुरप्पा ने 17 मई को राज्य के 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी लेकिन 19 मई को बहुमत परीक्षण से पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कर्नाटक चुनाव को लेकर चर्चा में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। 

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह 2019 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की मोर्चेबंदी की तरह देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेताओं की शामिल होने की बात कही जा रही है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कुछ ऐसा भी होने वाला है जो आज के पहले कभी नहीं हुआ। 

जी हां, शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के दो बड़े नेता   बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक साथ एक ही मंच पर होंगे, अगर ऐसा होता है तो यह मौका राजनीति में पहली बार होगा। मायावती और अखिलेश यादव दोनों ने  कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि की है। यह पहली बार होगा जब अखिलेश-मायावती किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ होंगे। 

VVPAT मशीन के 8 डिब्बे मिले, येदियुरप्पा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- स्वच्छ चुनाव के दावे का सच आ गया सामने

12 मई को कर्नाटक की 224 में से 222 विधान सभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। 15 को आए नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं कांग्रेस ने नतीजे आने के बाद जनता दल (सेकुलर) से गठबंधन करके सबसे बड़े गठबन्धन के तौर पर सामने आए थे। चुनाव में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78, जेडीएस को 37 और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी। बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव से पहले ही जेडीएस के साथ गठबन्धन करके चुनाव लड़ा था। एक सीट केपी जनता पार्टी को और एक सीट निर्दलीय को मिली।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018मायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी