लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के चुनाव में राज्यपाल बने 'किंगमेकर', चुन सकते हैं ये चार विकल्प

By सुवासित दत्त | Updated: May 15, 2018 18:16 IST

Open in App

कर्नाटक की सियासत में आज का दिन उथल-पुथल भरा रहा है। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और जेडीएस-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बहुमत के आंकड़े से पीछे छूटने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने के लिए जेडीएस को समर्थन देने की घोषणा कर दी। दोपहर बाद तक जेडीएस 'किंगमेकर' के तौर पर उभर कर आ गई और कांग्रेस के प्रस्ताव को मंज़ूर कर लिया।

बीजेपी दे रही है "सबसे बड़ी पार्टी" की दुहाई, इन 4 राज्यों में छोटी पार्टी होकर भी बना ली थी सरकार

लेकिन, शाम होते होते कर्नाटक की राजनीतिक सरगर्मी और तेज़ हो गई। बीजेपी और जेडीएस-कांग्रेस के गठबंधन, दोनों ने ही राज्यपाल वजुभाई रुदा भाई वाला से मिलने का समय मांगा। लेकिन, बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार येदियुरप्पा राज्यपाल से मिलने पहले पहुंच गए। येदियुरप्पा के मुताबिक राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने और बहुमत साबित करने का मौका दे दिया है। वहीं, दूसरी तरफ कुमारस्वामी भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

इस स्थिति में अब कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई रुदाभाई 'किंगमेकर' की भूमिका में आ गए हैं। अब राज्यापल को तय करना है कि वो सरकार बनाने का मौके किसे पहले देते हैं। जानकारों का मानना है कि राज्यपाल को ये तय करने की पूरी छूट है कि वो किसे सरकार बनाने का न्योता देना चाहते हैं।

जानकारों का मानना है कि राज्यपाल के पास चार विकल्प हैं जिसे वो अपना सकते हैं।- राज्यपाल उस गठबंधन को मौका दे सकते हैं जो चुनाव के पहले तय किए गए थे।- राज्यपाल सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली पार्टी को बुलाकर सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।- राज्यपाल चुनाव के बाद बने गठबंधन और सहयोगी पार्टियों को सरकार बनाने का मौके दे सकते हैं।- राज्यपाल चुनावी नतीजों के बाद सबसे बड़ी पार्टी को अन्य छोटी पार्टियों के सहयोग से सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कर्नाटक की अगली सरकार बनाने में राज्यपाल की एक बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई रुदाभाई का बीजेपी से भी पुराना नाता रहा है। वो 2012 से 2014 तक गुजरात विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। केंद्र मोदी सरकार के बनने के बाद उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था। गुजरात सरकार में 1997 से 2012 तक वजुभाई गुजरात सरकार में वित्त मंत्री रहे। इससे पहले साल 2001 में वजुभाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सीट भी छोड़ी थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पाकांग्रेसविजयी उम्मीदवारों की सूचीभारतीय जनता पार्टीराहुल गाँधीएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल