लाइव न्यूज़ :

Karnataka Election Results: पीएम मोदी अजेय नहीं, विपक्ष ने भाजपा पर किया हमला, जानें किस नेता ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 17:07 IST

Karnataka Election Results: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की ‘नकारात्मक, सांप्रदायिक और झूठे प्रचार वाली’ राजनीति का अंत शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के सामने सब फेल हुआ और कर्नाटक भाजपा मुक्त हुआ। 2024 लोकसभा चुनाव में देश भाजपामुक्त होगा...इंतजार कीजिए।

Karnataka Election Results: विपक्ष के कई नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की सराहना की और कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजेय नहीं हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की ‘नकारात्मक, सांप्रदायिक और झूठे प्रचार वाली’ राजनीति का अंत शुरू हो गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।’’

जनता दल (जदयू) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी हथकंडे आज़माये, धार्मिक उन्माद चरम सीमा पर पहुंचाकर चुनाव प्रचार किया और आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने तो पद की गरिमा के विरुद्ध जाकर प्रचार किया लेकिन वहां की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के सामने सब फेल हुआ और कर्नाटक भाजपा मुक्त हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके पूर्व-हिमाचल प्रदेश भाजपा मुक्त हुआ, दिल्ली नगर निगम भाजपा मुक्त हुआ इसी साल मध्य प्रदेश भी भाजपा मुक्त होगा और 2024 लोकसभा चुनाव में देश भाजपामुक्त होगा...इंतजार कीजिए।’’ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद विनय विश्वम ने कहा, ‘‘मोदी अजेय नहीं हैं। अगर धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट होती हैं तो 2024 में भाजपा राज का अंत हो जाएगा।’’ तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक का धन्यवाद। बजरंग बली जी के मुद्दे के ऊपर एलपीजी को चुनने के लिए।’’

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अखिलेश यादवBJPकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीजेडीयूसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला