लाइव न्यूज़ :

राहुल और प्रियंका आज बेंगलुरु में होंगे, करेंगे रोड शो; इन रास्तों पर बचकर निकले, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी

By विनीत कुमार | Updated: May 7, 2023 14:33 IST

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग होनी है। इसे देखते हुए तमाम पार्टियों की ओर से प्रचार अभियान तेज हो गया है। कल प्रचार का आखिरी दिन है।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होने वाले मतदान से पहले प्रचार जोरों पर है। ऐसे में बेंगलुरु पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रविवार के दौरे को देखते हुए लोगों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। स्थानीय लोगों को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक रसेल मार्केट स्क्वायर, शिवाजीनगर और पेरियार सर्कल (टेनरी रोड) से बचने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा ओल्ड एयरपोर्ट रोड, सुरंजनदास रोड, महादेवपुरा मेन रोड, मराथल्ली मेन रोड और वरथुर कोडी पर भी शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक यातायात काफी धीमा रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि लोगों को शाम 7 बजे से 9 बजे तक बोम्मनहल्ली रोड, बेगुर रोड, होसुर रोड और होंगसंद्रा का उपयोग करने से बचना चाहिए।

भाजपा भी लगा रही जोर, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया मेगा रोड शो

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले रविवार सुबह बेंगलुरु में आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। न्यू थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल तक यह रोड शो डेढ़ घंटे तक चला। रोड शो की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने केंपेगौड़ा (बेंगलुरु के संस्थापक) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि रोड शो पूर्व और मध्य बेंगलुरु में लगभग छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा।

रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी सी मोहन भी सवार थे। कर्नाटक चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला