लाइव न्यूज़ :

Karnataka Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया बड़ा बदलाव, पूर्व सांसद बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2023 11:17 IST

इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा था कि वह एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नीचे काम करना पसंद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बीएन चंद्रप्पा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।कांग्रेस ने यह बदलाव विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले ही किया है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस ने पार्टी में एक बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बीएन चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि कांग्रेस ने यह कदम तब उठाया है जब कर्नाटक में करीब एक महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले डीके शिवकुमार ने कहा था कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अधीन भी काम करने के लिए तैयार है। डीके शिवकुमार के इस बयान के बाद कांग्रेस में इसकी चर्चा होने लगी कि आखिर डीके शिवकुमार द्वारा ऐसा बयान क्यों दिया गया है। 

चुनाव से चंद दिन पहले बीएन चंद्रप्पा हुए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बीएन चंद्रप्पा को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अगुवा डी के शिवकुमार हैं। 

एक कार्यकारी अध्यक्ष के निधन के बाद बीएन चंद्रप्पा को मिली थी जगह

बता दें कि चंद्रप्पा की नियुक्ति आर ध्रुवनारायण के स्थान पर की गई है, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था। कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 142 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बीएन चंद्रप्पा एक अनुसूचित जाति के नेता है और वे पूर्व सांसद भी रह चुके है।  

कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता हथियाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। वहीं, नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी। 

भाषा इनपुट के साथ

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarकांग्रेसKarnataka Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई