लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बारिश की कमी से कावेरी नदी बेसिन में पैदा हुआ भारी संकट

By अनुभा जैन | Updated: August 6, 2023 14:59 IST

कर्नाटक में इस साल जुलाई में 29 प्रतिशत अधिक बारिश के बावजूद सूबे में अब भी बारिश की भारी कमी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 29 प्रतिशत अधिक बारिश होने के बावजूद सूबे में अब भी बारिश की भारी कमी हैकेएसएनडीएमसी के अनुसार 1 अगस्त से 5 अगस्त तक बारिश में 63 फीसदी की दर्ज की गई है कमीसरकार ने कावेरी बेसिन के पास के पास किसानों को फसल न बोने के लिए कहा है

बेंगलुरु:कर्नाटक में इस साल जुलाई में 29 प्रतिशत अधिक बारिश के बावजूद सूबे में अब भी बारिश की भारी कमी है। इस कारण राज्य सरकार ने कर्नाटक के लिए “बड़े संकट“ की स्थिति की घोषणा कर दी है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार राज्य में 1 अगस्त से 5 अगस्त तक बारिश में 63 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है।

इसलिए राज्य सरकार ने कावेरी बेसिन के पास के किसानों को बारिश की कमी और कावेरी नदी बेसिन में चिंताजनक स्थिति के कारण फसल नहीं बोने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक पानी के बेहद खराब प्रवाह की स्थिति में नहरों में क्रमबद्ध आधार पर पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षा की कमी के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित होता है और अंततः फसल की खेती प्रभावित होती है।

इस संबंध में राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कावेरी बेसिन बांधों में अपर्याप्त पानी के कारण और राज्य कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के निर्देशों का पालना करने के कारण कर्नाटक तमिलनाडु को पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल समुद्र में करीब 700 टीएमसीएफटी पानी पहुंचा है। इस साल भले ही तमिलनाडु कर्नाटक पर पानी छोड़ने पर जोर दे लेकिन पर्याप्त पानी नहीं है। राज्य में पीने के पानी की कमी है। बेंगलुरु और कर्नाटक में जलाशयों को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पूरे राज्य में पीने के पानी का संकट पैदा हो सकता है।

इस बारे में एक किसान कार्यकर्ता ने कहा कि हम अभी भी फसल और धान की बुआई कर रहे हैं। इसके साथ ही कार्यकर्ता ने कहा कि अगर सिंचाई विभाग द्वारा शीघ्र ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो मांड्या, मैसूर और हासन में लगभग 12 लाख एकड़ धान की खेती प्रभावित होगी।

राज्य सरकार ने पेयजल संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की है। इस मानसून में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी भारतीय मौसम विभाग ने की है। जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार फिलहाल पीने के लिए पानी तो है, लेकिन फसल की खेती को नुकसान हो सकता है। सरकार 15 अगस्त तक स्थिति पर नजर रखे हुए है अन्यथा किसानों को वैकल्पिक फसल की खेती करने का सुझाव दिया जाएगा।

टॅग्स :कर्नाटककावेरी नदी विवादबेंगलुरुDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज