लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

By अंजली चौहान | Updated: March 11, 2023 10:51 IST

कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के निधन की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों द्वारा शोक व्यक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का हुआ निधनआर ध्रुवनारायण का दिल का दौरान पड़ने से हुए निधन राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किया शोक

बेंगलुरु:कर्नाटककांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का शनिवार को निधन हो गया। 61 वर्ष की उम्र में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी उन्हें उनके ड्राइवर ने सुबह करीब 6:40 मैसूर के डीआरएमएस अस्पताल ले गया।

हालांकि, वह अस्पताल जाने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता की मौत की पुष्टि की। 

कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के निधन की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों द्वारा शोक व्यक्त किया गया। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने अपनी पार्टी के नेता के जाने पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए आर ध्रुवनारायण के निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पूर्व सांसद श्री आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी हूं, एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, जो सामाजिक न्याय के लिए हमेशा खड़े रहते थे उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी हानि है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।" 

आर ध्रुवनारायण के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "कोई भी शब्द हमारे हमेशा मुस्कुराने वाले दोस्त हमारे नेता और आसानी से कांग्रेस के सबसे समर्पित सिपाही, आर ध्रुवनारायण की अपूरणीय क्षति का वर्णन नहीं कर सकता है।"

आर ध्रुवनारायण ने दलितों और गरीबों के लिए बहुत काम किया था रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ध्रुवनारायण के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि हम आपको हमेशा याद करेंगे। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसहार्ट अटैक (दिल का दौरा)Rahul Congress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज