लाइव न्यूज़ :

डीके शिवकुमार ने दे दी समाचार चैनलों के खिलाफ मानहानि के केस की धमकी, इस बात से नाराज थे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 16, 2023 17:21 IST

डीके शिवकुमार ने कहा है कि वह उन मीडिया चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे जो उनके इस्तीफे के बारे में झूठे दावे कर रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि अगर कोई चैनल रिपोर्ट कर रहा है कि मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं, तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के सीएम की दौड़ में शामिल हैं डीके शिवकुमारअध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरों पर जताई नाराजगीकहा- उन मीडिया चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे जो उनके इस्तीफे की खबर चला रहे हैं

नई दिल्ली: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट अपने नाम की। कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।  कर्नाटक के सीएम की दौड़ में शामिल सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस बीच कुछ समाचार चैनलों ने ये प्रसारित किया कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए डीके शिवकुमार ने कहा है कि वह उन मीडिया चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे जो उनके इस्तीफे के बारे में झूठे दावे कर रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि अगर कोई चैनल रिपोर्ट कर रहा है कि मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं, तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। शिवकुमार ने कहा कि पार्टी मेरी मां है। मैंने इस पार्टी को खड़ा किया है।

बता दें कि  कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार ‘लॉबिंग’ के बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को चर्चा के लिए शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दिल्ली बुलाया था। सिद्धरमैया सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, लेकिन शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतिम समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी। शिवकुमार मंगलवार को पहुंचे।

दिल्ली आने से पहले डीके शिकुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि मुख्यमंत्री पद को सिद्धरमैया के साथ बांटने का कोई सवाल ही नहीं है। यह पूछे जाने पर क्या आप सिद्धारमैया के साथ पोस्ट साझा करने के लिए सहमत होंगे? शिवकुमार ने कहा, "यह साझा की जाने वाली संपत्ति नहीं है जैसे भाई-बहन पैतृक संपत्ति साझा करते हैं। सरकार बनाने का सवाल है। शेयरिंग नहीं हो सकती।"

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी थी। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

टॅग्स :DK Shivakumarकांग्रेससिद्धारमैयामल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह