लाइव न्यूज़ :

डीके शिवकुमार बोले- 'मुख्यमंत्री पद पैतृक संपत्ति नहीं जिसे साझा किया जाए', कर्नाटक में सीएम पद को लेकर हो रही है जोरदार लॉबिंग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 16, 2023 10:20 IST

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री पद को सिद्धरमैया के साथ बांटने का कोई सवाल ही नहीं है। यह पूछे जाने पर क्या आप सिद्धारमैया के साथ पोस्ट साझा करने के लिए सहमत होंगे? शिवकुमार ने कहा कि यह साझा की जाने वाली संपत्ति नहीं है जैसे भाई-बहन पैतृक संपत्ति साझा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति साफ नहीं मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार ‘लॉबिंग’डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं

नई दिल्ली: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट अपने नाम की। कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है।  कर्नाटक के सीएम की दौड़ में शामिल सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और हाईकमान ने दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया है।

इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि अभी तक कुछ भी तय नहीं है। बेंगलुरु स्थित अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, ठहमारा संयुक्त सदन है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता। वे मुझे पसंद करें या न करें, मैं एक जिम्मेदार आदमी हूं। मैं पीठ में छूरा नहीं घोपूंगा और ना ही मैं ब्लैकमेल करूंगा।"

डीके शिकुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि मुख्यमंत्री पद को सिद्धरमैया के साथ बांटने का कोई सवाल ही नहीं है। यह पूछे जाने पर क्या आप सिद्धारमैया के साथ पोस्ट साझा करने के लिए सहमत होंगे? शिवकुमार ने कहा, "यह साझा की जाने वाली संपत्ति नहीं है जैसे भाई-बहन पैतृक संपत्ति साझा करते हैं। सरकार बनाने का सवाल है। शेयरिंग नहीं हो सकती।"

उपमुख्यमंत्री बनने के सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि अभी तक कुछ भी चर्चा या अंतिम रूप नहीं दिया गया है। मेरी कोई मांग नहीं है। बता दें कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार राज्य में सरकार गठन पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे।  मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार ‘लॉबिंग’ के बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को चर्चा के लिए शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दिल्ली बुलाया था। सिद्धरमैया सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, लेकिन शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतिम समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी। 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी थी। तीनों पर्यवेक्षक सोमवार शाम खड़गे के आवास पर पहुंचे और फिर लंबी बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे।

टॅग्स :Karnataka Assemblyसिद्धारमैयाकांग्रेससोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज