लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कर्नाटक में संकट, खाली पदों को भरने के लिए होगा मंत्रिमंडल विस्तारः सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: June 5, 2019 18:47 IST

रेड्डी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने को लेकर पार्टी नेतृत्व पर प्रहार किया था। सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं रामलिंगा रेड्डी से बातचीत करूंगा..मैंने उनसे कहा था कि उन्हें फेरबदल के दौरान मंत्री बनाया जाएगा। अभी हम फेरबदल नहीं करने जा रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कुल 34 मंत्री पदों में गठबंधन की व्यवस्था के तहत कांग्रेस और जदएस के पास 22 और 12 पद हैं।जदएस के लिए दो और कांग्रेस के लिए एक सीट रिक्त है। वैसे यह स्पष्ट नहीं है कि कब मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल से सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन में संकट दूर होने की अटकलों के बीच, गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि पहले खाली मंत्री पदों को भरा जाएगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नाराज पार्टी विधायक रामलिंगा रेड्डी को अगले फेरबदल के दौरान मंत्री के रूप में सेवा देने का मौका मिलेगा।

रेड्डी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने को लेकर पार्टी नेतृत्व पर प्रहार किया था। सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं रामलिंगा रेड्डी से बातचीत करूंगा..मैंने उनसे कहा था कि उन्हें फेरबदल के दौरान मंत्री बनाया जाएगा। अभी हम फेरबदल नहीं करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने एक रिक्त पद भरने का फैसला किया है जो शिवाली की मृत्यु के कारण खाली है (यह कांग्रेस के कोटे की सीट है)। जब फेरबदल होगा तब रामलिंगा रेड्डी को भी मौका मिलेगा।’’

सिद्धरमैया और मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी इस बात पर कई बैठकें कर चुके हैं कि सालभर पुराने सत्तारूढ़ गठबंधन में बड़े मौजूदा संकट को टालने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया जाए या फिर फेरबदल किया जाए और यह कि क्या कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से निकल जाने के लिए कहकर और उनकी जगह असंतुष्टों को लाकर असंतोष का समाधान किया जाए।

कर्नाटक में कुल 34 मंत्री पदों में गठबंधन की व्यवस्था के तहत कांग्रेस और जदएस के पास 22 और 12 पद हैं। फिलहाल तीन पद खाली हैं।

जदएस के लिए दो और कांग्रेस के लिए एक सीट रिक्त है। वैसे यह स्पष्ट नहीं है कि कब मंत्रिमंडल विस्तार होगा लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है। 

टॅग्स :कर्नाटकजनता दल (सेकुलर)कांग्रेससिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज