लाइव न्यूज़ :

Karnataka CM race: कांग्रेस नेताओं को मिली नसीहत, कोई बयान दिया गया तो उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2023 22:04 IST

कर्नाटक कांग्रेस में विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री पद के लिए रार जारी है। इस बीच रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि नेतृत्व के मुद्दे पर बयान नहीं दें। बिना स्वीकृति के कोई बयान दिया गया तो उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई हैसिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी को लेकर दिल्ली में लाबिंग जारीसुरजेवाला की पार्टी नेताओं को नसीहत, कुछ भी टिप्पणी न करें

नई दिल्ली: कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी को लेकर दिल्ली में लाबिंग जारी है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धारमैया के 18 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। सोशल मीडिया पर भी कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बहस जारी है।

इस बीच कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपनी पार्टी के नेताओं को सलाह दी है कि वो इस संबंध में सोशम मीडिया पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी न करें।

 रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट लिखकर कहा, "मीडिया के हमारे प्रिय मित्रों का एक वर्ग कर्नाटक में अगली कांग्रेस सरकार के गठन पर भाजपा की 'फेक न्यूज फैक्ट्री' का शिकार हो गया है। मुझे उम्मीद है कि उन्हीं लोगों ने पीएम मोदी से सवाल किया होगा जब उन्होंने उत्तर प्रदेश, असम, गोवा और कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री तय करने में 7 से 10 दिन का समय लिया था। तब किसी ने आलाकमान की संस्कृति पर एक शब्द भी नहीं कहा। लेकिन उन्हीं ताकतों और कुछ चुनिंदा समाचार आउटलेट्स को मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अपनाई गई बातचीत, चर्चा, आम सहमति की प्रक्रिया पर आपत्ति है।" 

सुरजेवाला ने आगे कहा, "मैंने सभी कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि वे नेतृत्व के मुद्दे पर बयान नहीं दें। बिना स्वीकृति के कोई बयान दिया गया तो उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।" 

बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस में विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री पद के लिए रार जारी है। कर्नाटक का नेतृत्व कौन करेगा-सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया के कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक डीके शिवकुमार ने किसी भी शर्त पर बातचीत करने का विरोध किया है। उन्होंने असहमति जताई। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने भी उपमुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। 

 सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया कल दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं।

टॅग्स :Karnataka Assemblyकांग्रेससिद्धारमैयाराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह