लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: तनाव कम करने के लिए हिजाब और भगवा स्कार्फ पर प्रतिबंध, भगवा स्कार्फ पहनकर आए छात्रों ने मुस्लिम छात्राओं को दी थी चेतावनी

By विशाल कुमार | Updated: January 13, 2022 10:22 IST

पिछले महीने छात्रों का एक समूह कॉलेज में भगवा स्कार्फ पहनकर आ गया था और अपनी मुस्लिम महिला सहपाठियों से कक्षाओं के दौरान हिजाब न पहनने के लिए कहा था। प्रिंसिपल अनंत मुर्ति ने कहा कि हिंदू छात्र भगवा स्कार्फ नहीं पहनेंगे और मुस्लिम छात्राएं हिजाब नहीं पहनेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने छात्रों का एक समूह कॉलेज में भगवा स्कार्फ पहनकर आ गया था।छात्रों के समूह ने मुस्लिम महिला सहपाठियों से कक्षाओं के दौरान हिजाब न पहनने के लिए कहा था।प्रिंसिपल ने कहा कि हिंदू छात्र भगवा स्कार्फ नहीं पहनेंगे और मुस्लिम छात्राएं हिजाब नहीं पहनेंगी।

बेंगलुरु:कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के बालागड़ी गांव में एक सरकारी कॉलेज ने परिसर में हिजाब और भगवा स्कार्फ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह फैसला बुधवार को छात्रों के अभिभावकों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने छात्रों का एक समूह कॉलेज में भगवा स्कार्फ पहनकर आ गया था और अपनी मुस्लिम महिला सहपाठियों से कक्षाओं के दौरान हिजाब न पहनने के लिए कहा था।

प्रिंसिपल अनंत मुर्ति ने कहा कि बैठक में अधिकारी शामिल थे और यह फैसला लिया गया कि हिंदू छात्र भगवा स्कार्फ नहीं पहनेंगे और मुस्लिम छात्राएं हिजाब नहीं पहनेंगी, लेकिन वे अपने सिर को ढकने के लिए शॉल पहन सकती हैं। यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उसे कॉलेज से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

डिग्री कॉलेज में लगभग 850 छात्र हैं, जिनमें से एक चौथाई मुस्लिम हैं। एक शिक्षक ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि कुछ लोग नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

बता दें कि, कर्नाटक के अधिकतर सरकारी डिग्री कॉलेजों में कोई यूनिफॉर्म नहीं है लेकिन पिछले साल इसी तरह का एक मामला सामने आने के बाद बालागड़ी के कॉलेज में यूनिफॉर्म लगाया गया है।

हाल ही में, उडुपी जिले के एक सरकारी पीयू कॉलेज के प्रिंसिपल ने हिजाब पहनी हुई मुस्लिम लड़कियों को कैंपस में प्रवेश करने से रोक दिया था।  हालांकि, उडुपी के डिप्टी कमिश्नर कुर्मा राव से हस्तक्षेप करने के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। उन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किए जाने की शिकायत की थी।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommaiमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम