लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: चिक्कबल्लापुर में हाईवे पर खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: October 26, 2023 11:17 IST

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई जब एक सूमो कार बेंगलुरु-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भीषण सड़क हादसा हादसे में 12 लोगों की मौतएक गंभीर रूप से जख्मी

चिक्कबल्लापुर: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में गुरुवार की सुबह चीख-पुकार के साथ हुई, जहां एक भीषण हादसे ने दर्जन भर लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि चिक्कबल्लापुर के बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे 44 पर सुबह 7.15 बजे करीब एक टाटा सूमो कार हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में शामिल लोग आंध्र प्रदेश के पेनकोंडा जिले के थे।

जानकारी के मुताबिक, बागेपल्ली से चिक्काबल्लापुर जा रहे एसयूवी के चालक के खड़े टैंकर से टकरा जाने से चार महिलाओं सहित बारह लोगों की तुरंत मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ितों में दस पुरुष और दो महिलाएं थीं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक बेंगलुरु के होंगसंद्रा में रहता था और आंध्र प्रदेश के गोरंटला का रहने वाला था। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर के कारण कार के दरवाजे जाम हो गए और पीड़ितों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस को उन्हें तोड़ना पड़ा।

टॅग्स :कर्नाटकसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos