लाइव न्यूज़ :

मायावती का महादांवः कर्नाटक में 1 सीट पर BSP ने लिया मंत्री पद, 6 साल बाद सत्ता में वापसी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 6, 2018 13:32 IST

साल 2012 में यूपी की सत्ता से बाहर होने के बाद बहुजन समाज पार्टी फिर से किसी सरकार का हिस्सा बनने जा रही है।

Open in App

बेंगलुरु, 6 जून: मायावती ने कर्नाटक में 1 सीट जीतने के बदले मंत्री पद लिया है। जद (एस) महासचिव कुंवर दानिश अली ने बताया, ' बसपा के एकमात्र विधायक एन महेश भी आज शपथ लेंगे। हम गठबंधन धर्म का पालन करते हुए अपने कोटे से बसपा विधायक को मंत्रिमंडल में जगह दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि बुधवार के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा शामिल होंगे। इसी के साथ साल 2012 में यूपी की सत्ता से बाहर होने के बाद बहुजन समाज पार्टी फिर से किसी सरकार में शामिल होने जा रही है।

कर्नाटक चुनाव व इससे पहले यूपी के लोकसभा उपचुनावों में मायावती नये सिरे फिर से उभर रही हैं। अन्य‌था साल 2014 में यूपी में सूपड़ा साफ होने और 2017 यूपी विधानसभा चुनावों में बुरी हालत होने पर उनकी राजनीति को खत्म माना जाने लगा थ्‍ाा।

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, राहुल गांधी कल सुबह देंगे कांग्रेस के मंत्रियों की सूची को मंजूरी

कर्नाटक में कांग्रेस और जद(एस) की गठबंधन सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले राहुल गांधी आज सुबह अपनी पार्टी के कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं और उनके विभागों से संबंधित सूची को मंजूरी देंगे।

राहुल के साथ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कर्नाटक में सम्भावित मंत्रियों के नामों एवं विभागों पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ आज चर्चा हुई । बुधवार सुबह वह इस पर अंतिम सहमति देंगे।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में 20 से अधिक मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और बुधवार को पार्टी के कोटे से शपथ लेने वाले नेताओं और उनको दिए जाने वाले विभागों की सूची प्रदान की।

RTI में बड़ा खुलासा, मोदी सरकार ने गंगा मइया को दिया 3475 करोड़ रुपये का 'धोखा'

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पार्टी के राज्य प्रभारी केसी वेणुगोपाल, उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर, कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार और दिनेश गुंडुराव ने मंगलवार शाम गांधी से मुलाकात की।

सूत्रों का कहना है कि एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात के दौरान बुधवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

दोनों पार्टियों के बीच हुए समझौते के अनुसार कांग्रेस कोटे से 22 और जद (एस) कोटे से मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री होंगे। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को कांग्रेस कोटे से करीब 12 और जद(एस) कोटे से आठ मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :मायावतीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज