लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः कर्नाटक में लिखी गई नई इबारत 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 9, 2018 17:32 IST

भाजपा ने संसद की एक सीट जीती लेकिन वह जीत भी क्या जीत है? वह हार से भी बुरी है। वह सीट थी, शिमोगा की। इस सीट पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्नी बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र की टक्कर थी जनता दल (से) के मधु बंगारप्पा से।

Open in App

वेदप्रताप वैदिक

माना यह जाता है कि जब भी उपचुनाव होते हैं, सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार प्राय: हार जाते हैं, क्योंकि मतदाताओं की कई हसरतें सरकार तुरंत पूरी नहीं कर पाती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उपचुनावों में यही हुआ। लेकिन कर्नाटक के उपचुनावों में नई इबारत लिखी गई। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतनेवाली भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।  

भाजपा ने संसद की एक सीट जीती लेकिन वह जीत भी क्या जीत है? वह हार से भी बुरी है। वह सीट थी, शिमोगा की। इस सीट पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्नी बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र की टक्कर थी जनता दल (से) के मधु बंगारप्पा से। 2014 में भाजपा ने यह सीट जीती थी साढ़े तीन लाख वोटों से, लेकिन उनके बेटे को मिली जीत सिर्फ 50 हजार वोटों से। यानी भाजपा के कर्नाटक में सबसे बड़े नेता की सीट पर तीन लाख वोटों का नुकसान हो गया। यह तो हुआ ही, इससे बड़ी बात भी हुई। वह यह कि बेल्लारी, जो कि पिछले 15 साल से भाजपा का गढ़ था, वह भी उसके हाथ से निकल गया। 

बेल्लारी कर्नाटक के कुख्यात थैलीशाह रेड्डी-भाइयों की जागीर-सा बन गया था। भाजपा के इन नेताओं की इच्छा के बिना वहां एक पत्ता भी नहीं खड़क सकता था। लेकिन बेल्लारी में कांग्रेस उम्मीदवार को साढ़े पांच लाख वोट मिले हैं। 15 साल पुराना भाजपा का यह गढ़ ढह गया। 

मांड्या लोकसभा सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले जनता दल (से) का उम्मीदवार साढ़े पांच लाख वोट से जीता है। यानी शिमोगा में भाजपा की जीत जितने वोटों से हुई, उससे दस गुना ज्यादा वोटों से कांग्रेस और जनता दल (से) की जीत बेल्लारी और मांड्या से हुई। कर्नाटक के उप-चुनावों का संदेश यह है कि देश के सभी प्रांतीय और अखिल भारतीय दल यदि महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ें तो भाजपा को 2019 में 100 सीटें मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। 

टॅग्स :उपचुनाव 2018कर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र