लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मंत्री के विवादित बोल, कहा- भगवा झंडा भविष्य में राष्ट्रीय झंडा बन सकता है

By विशाल कुमार | Updated: February 10, 2022 07:07 IST

कर्नाटक के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि देश में आज 'हिंदू विचार' और 'हिंदुत्व' की चर्चा हो रही है। एक समय लोग हंसते थे जब हम कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, क्या हम इसे अभी नहीं बना रहे हैं? इसी प्रकार भविष्य में किसी समय 100 या 200 या 500 वर्षों के बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। मुझे नहीं पता...

Open in App
ठळक मुद्देईश्वरप्पा ने कहा कि अब तिरंगे को संवैधानिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार कर लिया गया है।मंत्री ने कहा कि इसका सम्मान किया जाना चाहिए और जो इसका सम्मान नहीं करते हैं वे देशद्रोही होंगे।

बेंगलुरु:कर्नाटक के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने बुधवार को दावा किया कि भगवा झंडा भविष्य में राष्ट्रीय झंडा बन सकता है।

कर्नाटक की भाजपा सरकार में पंचायती राज मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि सैकड़ों साल पहले श्री रामचंद्र और मारुति के रथों पर भगवा झंडे लगे थे। क्या तब हमारे देश में तिरंगा झंडा था? अब यह (तिरंगा) हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तय है, इसे क्या सम्मान देना चाहिए, इस देश में भोजन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाना चाहिए, इसमें कोई सवाल ही नहीं है।

लाल किले पर भगवा झंडा फहराया जा सकता है या नहीं, इस पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "आज नहीं, भविष्य में किसी दिन।"

उन्होंने कहा कि देश में आज 'हिंदू विचार' और 'हिंदुत्व' की चर्चा हो रही है। एक समय लोग हंसते थे जब हम कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, क्या हम इसे अभी नहीं बना रहे हैं? इसी प्रकार भविष्य में किसी समय 100 या 200 या 500 वर्षों के बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। मुझे नहीं पता...

आगे यह कहते हुए कि अब तिरंगे को संवैधानिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार कर लिया गया है, मंत्री ने कहा कि इसका सम्मान किया जाना चाहिए और जो इसका सम्मान नहीं करते हैं वे देशद्रोही होंगे।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने कहा कि हम लोग हैं जो भगवा झंडा फहराते हैं, आज नहीं भविष्य में इस देश में कभी हिन्दू धर्म आएगा, उस समय हम इसे लाल किले पर फहराएंगे, क्योंकि अभी तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, इसमें अब संदेह है और हम सब इसका सम्मान करते हैं।

ईश्वरप्पा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के दावों का जवाब दे रहे थे कि छात्रों ने मंगलवार को हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान शिवमोग्गा के गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में तिरंगा बदलकर भगवा झंडा फहराया।

शिवकुमार के दावों को झूठा बताते हुए शिवमोग्गा के ही रहने वाले ईश्वरप्पा ने इसे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास बताया।

उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार झूठे हैं, इसे साबित करने दीजिए। हां, वहां भगवा झंडा फहराया गया था, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज की जगह नहीं किया गया था...भगवा झंडा कहीं भी फहराया जा सकता है, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को हटाने का काम नहीं हुआ है और न ही कभी होगा। राष्ट्रीय ध्वज नहीं हटाया गया, केवल झंडे का इस्तेमाल किया गया था।

शिवमोग्गा कॉलेज के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि भगवा झंडा लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज को नीचे नहीं उतारा गया था।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार