लाइव न्यूज़ :

Watch Video: 'पीने के लिए पानी चाहिए', बेंगलुरु में हाथ में डिब्बे लिए लाइन में दिखे लोग, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 25, 2024 14:48 IST

Bengaluru: बेंगलुरु में पानी की कमी के चलते लोगों को हाथ में डिब्बे लेकर लाइन में लगना पड़ा। इस दौरान लोगों के चेहरे पर निराशा साफतौर पर झलक रही थी। चूंकि, इलाके में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के कुछ इलाकों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया हैपीने के पानी के लिए हाथ में डिब्बे लेकर नजर आए लोगयहां 1200 से ज्यादा ट्यूबवेल पहले ही सूख चुके हैं

Bengaluru: बेंगलुरु में पानी की कमी के चलते लोगों को हाथ में डिब्बे लेकर लाइन में लगना पड़ा। इस दौरान लोगों के चेहरे पर निराशा साफतौर पर झलक रही थी। चूंकि, इलाके में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। इसलिए स्थानीय लोगों को घर के कामकाज के लिए लाइन में लग कर पानी भरना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी वीडियो पोस्ट की गई है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, पूर्वी बेंगलुरु में पानी की भारी कमी के बीच लोगों को पानी के टैंकरों और जल आपूर्ति स्टेशनों के सामने लंबी कतारों में खड़े देखा गया।

कावेरी जल आपूर्ति की कमी और सूखे की स्थिति के कारण बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया। यह तस्वीर शनिवार के साथ रविवार को भी देखने को मिली। पूर्वी बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड, बेलातुर और महादेवपुरा जैसे इलाकों में लोगों को पीने के पानी के लिए जल आपूर्ति स्टेशनों के बाहर पानी के डिब्बे पकड़े देखा गया। 

गौर करने वाली बात यह है कि बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) ने पहले ही लोगों से पानी का सावधानी से उपयोग करने के लिए कहा है। इधर, गर्मी का मौसम बस कुछ ही दिन दूर है, इसलिए निवासी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बेंगलुरु में जल संकट से कैसे निपटा जाए। खबरों के अनुसार बीबीएमपी ने बेंगलुरु के जल संकट से निपटने की योजना की रणनीति बनाने के लिए उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की है।

शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की और मामले की तात्कालिकता पर जोर दिया। सिंह ने नागरिकों को पानी की कमी से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न बीबीएमपी क्षेत्रों में पानी से संबंधित चुनौतियों को तेजी से पहचानने और हल करने के लिए बेंगलुरु जल और सीवेज आपूर्ति बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के अधिकारियों के साथ सहयोग का आग्रह किया। बीबीएमपी के मुताबिक 1200 से ज्यादा ट्यूबवेल पहले ही सूख चुके हैं।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुWater Resources Departmentसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे