लाइव न्यूज़ :

सीडब्ल्यूएमए के आदेश के बाद कर्नाटक ने तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ना शुरू किया

By रुस्तम राणा | Updated: August 31, 2023 19:28 IST

सीडब्ल्यूएमए ने कर्नाटक सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि अगले पखवाड़े 12 सितंबर तक प्रतिदिन 5,000 क्यूसेक (क्यूबिक फीट प्रति सेकंड) पानी तमिलनाडु के बिलिगुंडलू तक पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक ने सीडब्ल्यूएमए द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अपने जलाशयों से तमिलनाडु को पानी छोड़ना शुरू किया12 सितंबर तक प्रतिदिन 5,000 क्यूसेक (क्यूबिक फीट प्रति सेकंड) पानी तमिलनाडु को देगा कर्नाटकसीडब्ल्यूएमए ने कर्नाटक को 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया था

बेंगलुरु: सीडब्ल्यूएमए के आदेश के बाद कर्नाटक ने तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ना शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अपने जलाशयों से तमिलनाडु को पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।

सीडब्ल्यूएमए ने कर्नाटक सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि अगले पखवाड़े 12 सितंबर तक प्रतिदिन 5,000 क्यूसेक (क्यूबिक फीट प्रति सेकंड) पानी तमिलनाडु के बिलिगुंडलू तक पहुंचे।

कर्नाटक को पहले 10,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन राज्य ने फैसले के खिलाफ अपील करते हुए कहा कि कावेरी बेसिन के जलग्रहण क्षेत्रों में अपर्याप्त वर्षा हुई थी। कर्नाटक की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सीडब्ल्यूएमए ने 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मैसूर में कृष्णा राजा सागर (केआरएस) बांध और काबिनी जलाशय से पानी छोड़ा गया। केआरएस बांध और काबिनी जलाशय से पानी छोड़े जाने के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कावेरी क्षेत्र के मांड्या और श्रीरंगपट्टनम में रात भर विरोध प्रदर्शन हुए।

टॅग्स :कावेरी नदी विवादकर्नाटकTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए