लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों से सदन में उपस्थित रहने को कहा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:06 IST

Open in App

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी से सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्रियों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश देने का आग्रह किया। कर्नाटक विधानसभा का दस दिनों का सत्र 13 से 24 सितंबर तक बेंगलुरु में होगा। कागेरी के कार्यालय की ओर से जारी की गयी एक सूचना के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष ने बोम्मई और मधुस्वामी को अलग-अलग पत्र लिखकर कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान अनुपस्थित रहने के लिए मंत्रियों को पूर्व अनुमति लेनी चाहिए। अपने विधानसभा क्षेत्र में किसी अन्य काम में व्यस्त होने के कारण मंत्री सदन की कार्यवाही में उपस्थिति से छूट पा सकते हैं। कागेरी ने कहा कि मंत्रियों को यह सलाह दी जानी चाहिए कि सदन की कार्यवाही के दौरान उनका वहां उपस्थित रहना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि संबंधित मंत्रियों को सार्वजनिक महत्व के मामलों पर सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को सत्र के दौरान अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश देने का भी आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज