लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा ने कहा, "जगदीश शेट्टर का हुबली सीट से हारना तय है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2023 19:50 IST

कर्नाटक भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जगदीश शेट्टर जिस चुनाव को अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन का आखिरी चुनाव बता रहे हैं, उसमें उनका हुबली सीट से हारना तय हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जगदीश शेट्टर का हुबली सीट से हारना तय है जगदीश शेट्टर की हार इस कारण तय है क्योंकि हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट सदैव भाजपा की रही हैजगदीश शेट्टर के पास अपना कोई जनाधार नहीं है, वो तो भाजपा के वोटबैंक के कारण जीतते थे

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सियासी फिजा बेहद तेजी से बदल रही है। भारतीय जनता पार्टी कल तक अपने जिस पूर्व मुख्यमंत्री का टिकट काटने के बाद उसे समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी, अब उसके पाला बदलते ही हराने के लिए लामबंदी में जुट गई है। जी हां, भाजपा ने जगदीश शेट्टर द्वारा हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पर कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद साफ कहा है कि जगदीश शेट्टर का भाजपा प्रत्याशी  महेश तेंगिंकाई से हारना तय है। 

कर्नाटक भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जगदीश शेट्टर जिस चुनाव को अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन का आखिरी चुनाव बता रहे हैं, उसमें उनका हुबली सीट से हारना तय हो गया है क्योंकि दलीय प्रतिबद्धता की सीमा को तोड़ते हुए उस पार्टी से टिकट लिया है, जिसका खुद उन्होंने जीवन भर विरोध किया था। 

भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा, जगदीश शेट्टर की पराजय इस कारण सुनिश्चित है क्योंकि हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पूरे कर्नाटक में भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है और इसी कारण वो वहां से लगातार भाजपा के टिकट पर जीतते रहे।"

उन्होंने कहा कि हुबली में भाजपा कार्यकर्ता जगदीश शेट्टर को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। शेट्टर चूंकि अब पाला बदलकर विरोधी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और वह सीट सदैव से भाजपा की रही है तो उनका हारना तय है और इसमें कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं है।

अरुण सिंह ने कहा, "शेट्टर के पास अपना कोई जनाधार नहीं है, वो तो भाजपा के वोटबैंक के कारण जीतते थे। भाजपा कार्यकर्ता उनके विश्वासघात से बहुत आहत हैं और उन्हें हराकर ही सबक सिखाएंगे। शेट्टर के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिंकई भी शेट्टर की तरह लिंगायत हैं और उन्हीं के समान राजनैतिक करियर रखते हैं।

शेट्टार ने भाजपा पर टिकट न देकर लिंगायत समुदाय को अपमानित करने के आरोपों पर अरुण सिंह ने कहा कि लिंगायत के सबसे बड़े नेता भाजपा के बीएस येदियुरप्पा हैं, ये बात किसी को नहीं भूलनी चाहिए। इसके अलावा भाजपा में वी सोमन्ना और बीपी यतनाल जैसे लिगायत समुदाय के कई दिग्गज नेता हैं, जिनके आगे जगदीश शेट्टर कहीं नहीं ठहरते हैं।

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के वक्त में कितना भ्रष्टाचार हुआ, लिंगायतों का अपमान हुआ और आज वो पार्टी जगदीश शेट्टर को टिकट देकर साबित कर रही है कि कांग्रेस में सबसे बड़ा अवसरवाद होता है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा की सत्ता बरकरार रखेगी। अरुण सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य 150 सीटों का है। हम इसे जरूर हासिल करेंगे।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारकांग्रेसBJPबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई