लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा ने 'लिंगायत सीएम' नारे के बीच फेंका पासा, कांग्रेस से बोली- "जगदीश शेट्टर को घोषित करो सीएम कैंडिडेट"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2023 14:22 IST

भाजपा और कांग्रेस कर्नाटक चुनाव में लिंगायत समुदाय को लेकर अब खुलकर आमने-सामने आ गये हैं। 'लिंगायत सीएम' का नारा देनी वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता वी सोम्मना ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि वो वो जगदीश शेट्टर को अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करके दिखाये।

Open in App
ठळक मुद्दे'लिंगायत सीएम' का नारा बुलंद करने वाली भाजपा ने कांग्रेस के सामने रख दी बेहद कड़ी चुनौती भाजपा ने कांग्रेस को सीधी चुनौती दी कि वो जगदीश शेट्टर को सीएम प्रत्याशी घोषित करके दिखायेपूर्व भाजपा नेता जगदीश शेट्टर इस चुनाव में हुबली-धारवाड़ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई लिंगायत समुदाय को लेकर फंसती जा रही है। सूबे में 17 फीसदी जनाधार वाले लिंगायत समुदाय को लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने हैं। एक तरफ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने जगदीश शेट्टर और लक्ष्मण सावदी का टिकट काटकर लिगायत समुदाय का अपमान किया है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 'लिंगायत सीएम' का नारा देकर कांग्रेस पशोपेश में डाल दिया है।

वहीं अब उससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए भाजपा ने कांग्रेस को सीधी चुनौती दे दी है कि वो उसकी पार्टी छोड़कर गये लिंगायत नेता और हुबली-धारवाड़ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी जगदीश शेट्टर को अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित करके दिखाये। भाजपा की ओर कांग्रेस को यह चुनौती बोम्मई सरकार के मंत्री वी सोम्मना ने दी है, जो वरुणा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मैदान में हैं। वैसे वी सोमन्ना चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा नेता वी सोमन्ना ने कांग्रेस को खुली चुनौती दी है कि अगर वो लिंगायत समुदाय की बड़ी हितैषी होने का दावा कर रही है तो वीरशैव-लिंगायत जगदीश शेट्टार को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित करे। भाजपा प्रत्याशी सोमन्ना ने चामराजनगर के शिवपुरा गांव में चुनावी अभियान के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अगर कांग्रेस को 28 साल के बाद लिंगायत समुदाय की इतनी ही याद आ रही है तो वह भाजपा से गये जगदीश शेट्टर को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दे। आखिर वो भी वीरशैव-लिंगायत के बड़े नेता हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर कांग्रेस लगभग दो दशकों के बाद लिंगायत समुदाय को इस तरह से ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगी तो उसे चुनावी हार के तौर निराशा ही झेलनी होगी।"

इसके साथ ही सोमन्ना ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल लिंगायतों का इस्तेमाल किया और फिर उनकी मदद से सत्ता पाने के बाद हाशिये पर फेंक दिया।  उन्होंने कहा, ''कांग्रेस बताए न कर्नाटक की जनता को किसने वीरेंद्र पाटिल और राजशेखर मूर्तियों को हटाया?"

पत्रकारों से बात करते हुए सोमन्ना ने जगदीश शेट्टर पर बरसते हुए कहा, "भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया और वो उस पार्टी का ऐहसान भूल गये। हम लोगों ने शेट्टर से कहा था कि उन्हें राज्यसभा में बेजा जाएगा और केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी उनके परिवार के किसी सदस्य को हुबली से ही उम्मीदवार भी बना देगी लेकिन वो अपने टिकट के लिए अड़े रहे, किसी की नहीं सुनी। लेकिन मैं आज ही बता दूं कि यह तय है कि शेट्टर छह महीने में कांग्रेस छोड़ देंगे क्योंकि वहां पर एक तरफ सिद्धारमैया और दूसरी तरफ डीके शिवकुमार हैं।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई