लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: अशोक गहलोत ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म के नाम पर मांग रहे हैं वोट, रोके चुनाव आयोग"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2023 13:44 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वो अविलंब पीएम मोदी द्वारा धर्म के आधार पर वोट मांगे जाने का संज्ञान ले और उनकी चुनावी सभाओं पर रोक लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी की चुनावी सभा पर रोक लगाने की मांग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के चुनावी प्रचार में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैंप्रधानमंत्री मोदी चुनावी प्रचार के दौरान धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं

बेंगलुरु: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक चुनाव प्रचार पर फौरन रोक लगाये क्योंकि वो चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि पीएम मोदी धर्म के आधार पर वोट मांग रहे हैं,जो कि चुनाव आचार संहिता के विपरित है। इसलिए आयोग को इस मामले में सख्ती दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं पर रोक लगानी चाहिए।

इसके साथ ही अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा के एक उम्मीदवार द्वारा कथिततौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के सफाया को लेकर भी सत्ताधारी भाजपा पर मकर निशाना साधा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार करने पर रोक लगानी चाहिए। सभी को इस संबंध में दिये कानून को पढ़ना चाहिए। अगर कोई चुनाव प्रचार में धर्म के नाम पर वोट मांगता है तो उस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।"

कांग्रेस नेता गहलोत ने बजरंग दल को प्रतिबंधित किये जाने के सवाल पर कहा, "संगठन का नाम जो भी हो। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। असली सवाल यह है कि उस संगठन की भूमिका क्या है।"

वह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करने की बात करने वाले कांग्रेस के घोषणापत्र से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

मालूम हो कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों के लिए जारी अपने घोषणापत्र में ऐलान किया है कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच "नफरत फैलाने" के लिए बजरंग दल और पीएफआई जैसे व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अशोक गहलोतनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला