लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक EXIT POLL: टाइम्स नाऊ- वीएमआर का दावा, कांग्रेस बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 12, 2018 19:17 IST

Karnataka Election Survey 2018: टाइम्स नाउ और वीएमआर के एग्जिट पोल सर्वे में कांग्रेस को 90-103 सीटें दे रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मईः कर्नाटक में 12 मई (शनिवार) को मतदान संपन्न हो गए। इसमें छोटी-बड़ी करीब 40 पार्टियों के 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई। मतदान के तुरंत बाद वोटरों से बूथ पर‌ किए गए सर्वे पर आधारित एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। इनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के सबसे प्रमुख सर्वे एजेंसी टाइम्स नाऊ- वीएमआर ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार-

-  टाइम्स नॉऊ और वीएमआर के एग्जिट पोल सर्वे में कांग्रेस को 90-103 सीटें जीतने का दावा।

- टाइम्स नॉऊ और वीएमआर के एग्जिट पोल सर्वे में बीजेपी को 80-93 सीटें मिलने का दावा

-  टाइम्स नॉऊ और वीएमआर के एग्जिट पोल सर्वे में जेडीएस को 31-39 को मिलेंगी सीटें। 

टाइम्स नाऊ के कर्नाटक एग्जिट पोल में वोट शेयर
पार्टीवोट शेयर
बीजेपी34.6%
कांग्रेस38.4
जेडीएस19.8
टाइम्स नाऊ कर्नाटक एग्जिट पोल में रीजन के अनुसार किसे मिलेंगी कितनी सीटें
रीजनकांग्रेसबीजेपीजेडीएसअन्य
ओल्ड मैसूर721252
ग्रेटर बंगलुरु14142-
हैदराबाद कर्नाटक1912--
बॉम्बे कर्नाटक23261-
सेंट्रल कर्नाटक171251
करावली (कोस्टल एंड हील्स)813--

कर्नाटक में 2018 विधानसभा चुनाव

उल्लेखनीय है कि इस बार कनार्टक की 224 में से महज 222 पर ही 12 मई को चुनाव हो पाए। जयनगर और राजा राजेश्वरी नगर सीट के चुनाव आगे बढ़ा दिए गए हैं। यहां आगामी 28 मई को चुनाव होने और 31 मई को परिणाम आने की संभावना है। (जरूर पढ़ेंः एग्जिट पोल LIVE: कर्नाटक में चुनाव संपन्न होते ही जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़े, जानें किसकी सरकार बनेगी)

टाइम्स नाऊ- वीएमआर का ओपीनियन पोल

टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार कांग्रेस चुनाव में 91 सीटें और बीजेपी 89 सीटें जीत सकती हैं। कर्नाटक विधान सभा में बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार जनता दल (सेकुलर) को करीब 40 सीटों पर जीत मिल सकती है। टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार कांग्रेस को चुनाव में 31 सीटों का नुकसान हो सकता है और बीजेपी को 49 सीटों का फायदा हो सकता है।

कर्नाटक के पांच बड़े ओपीनियन पोल
ओपीनियन पोलबीजेपीकांग्रेसजेडीएस
एबीपी-सीएसडीएस89-9585-9132-38
टाइम्स नाऊ-वीएमआर899140
इंडिया टुडे-कावेरी76-8690-9134-43
सीफोर7012646
टीवी 9-सी वोटर्स9610225
औसत सीटें8710040

बढ़ सकता है बीजेपी का वोट प्रतिशत

टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार कांग्रेस का वोट प्रतिशत पिछले चुनाव के 36.6 प्रतिशत से बढ़कर 38.6 प्रतिशत हो सकता है। वहीं बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछले साल के  15 प्रतिशत से बढ़कर करीब 35 प्रतिशत हो सकता है। सर्वे के अनुसार बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) और बी श्रीमुलु की बीएसआर कांग्रेस के बीजेपी में विलय से उसे जबरदस्त फायदा हो सकता है। 

कर्नाटकः 2013 में वोट शेयर
रीजनकांग्रेसबीजेपीजेडीएसअन्य
ओल्ड मैसूर33.79.432.724.2
बंगलुरु सिटी40.53218.78.8
हैदराबाद कर्नाटक34.716.916.132.2
बॉम्बे कर्नाटक37.727.31124
सेंट्रल कर्नाटक35.614.818.930.7
करावली (कोस्टल एंड हील्स)42.632.31014.2

ओपीनियन पोल में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय

इस ओपिनयन सर्वे के अनुसार सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। सर्वे में शामिल 46 प्रतिशत लोगों ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज