लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ये तीन मोबाइल ऐप करेंगे वोटर्स की मुश्किलें आसान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 6, 2018 13:09 IST

चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। 

Open in App

बेंगलुरु, 6 अप्रैलः आगामी 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की मुश्किलें मोबाइल ऐप के जरिए आसान की जाएंगी। गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत और चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा और अशोक लवासा ने इन ऐप्स को लॉन्च किया। इलेक्शन ऑफिसर्स डायरेक्टरी, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट रिपोर्टिंग और इलेक्शन क्विज नाम के ये तीन मोबाइल ऐप मतदाताओं को पोल अधिकारियों के नंबर, आचार संहिता और मतदान से जुड़ी सभी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक में कांग्रेस के खेवनहार सिद्धारमैया, जिन्होंने तय किया चरवाहे से मुख्यमंत्री तक का सफर!

इन मोबाइल ऐप्स को लॉन्च करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'हमारा उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित ना रह जाए। प्रत्येक मत कीमती है।' चुनाव आयोग ने बीते 27 मार्च को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। आयोग के मुताबिक 12 मई को मतदान और 15 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

क्या है इन मोबाइल ऐप का इस्तेमालः-

- इलेक्शन डायरेक्टरी ऐप का इस्तेमाल करके अपनी विधानसबा के चुनाव अधिकारियों और पोलिंग स्टेशन के बारे में जाना जा सकता है। अधिकारियों का नंबर प्राप्त करके उनसे संपर्क किया जा सकता है।

- मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट ऐप का इस्तेमाल करके आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ऑडियो और वीडियो के जरिए सबूत भी अपलोड किया जा सकता है। आपकी शिकायत का अलर्ट सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगा।

- जनरल इलेक्शन क्विज ऐप में चुनाव से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे। अगर आप ज्यादा सवालों के सही जवाब देते हैं तो ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018मोबाइल ऐपचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो