लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: 72.13 % मतदान करके वोटरों ने बनाया रिकॉर्ड, फिर भी त्रिशंकु विधान सभा के आसार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 14, 2018 11:02 IST

कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 विधान सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था। नतीजे 15 मई को आएंगे।

Open in App

बेंगलुरू, 14 मई (भाषा) कर्नाटक में कल विधानसभा चुनाव में 4.97 करोड़ मतदाताओं में से 72.13 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिससे एक रिकार्ड बन गया। यह बात मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार ने आज कही और मतदान का संशोधित आंकड़ा दिया।

चुनाव अधिकारियों ने कल कहा था कि अनुमानत: 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत 1952 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से सबसे अधिक है। 

कर्नाटक: 12 में से 7 एग्जिट पोल्स में बीजेपी को लीड, 5 में कांग्रेस सबसे बडी़ पार्टी, देखें पूरी लिस्टकुमार ने आज पीटीआई से कहा, ‘‘मतदान प्रतिशत ने कल रात सभी रिकार्ड तोड़ दिये। मध्य रात्रि तक आंकड़ों से पता चला कि यह 72.13 प्रतिशत था।’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मतदान प्रतिशत 1952 के विधानसभा चुनाव के बाद से सबसे अधिक था। 

एग्जिट पोल से गदगद बीजेपी के लिए झटकाः जेडीएस ने कहा- नहीं जाएंगे कमल के साथ, कांग्रेस को खुद बढ़ाना होगा हाथ

कुमार ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में 71.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जो कि पिछले छह विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक था। 2008 और 2004 में यह 65 प्रतिशत, 1989 और 1994 में 69 प्रतिशत था। 1990 में भी यह 69 प्रतिशत था।चुनाव तक जब्त नकदी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 94 करोड़ रूपये नकद, 24.78 करोड़ रूपये कीमत की शराब के साथ ही 66 करोड़ रूपये कीमत के कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जब्त किये गए।

कर्नाटक विधान सभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था। मतगणना 15 मई को होगी और नतीजे उसी शाम तक आ जाएंगे। मतदान के बाद हुए एग्जिट पोल्स के अनुसार राज्य में त्रिशंकु विधान सभा बनने के आसार हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावसिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीराहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज