लाइव न्यूज़ :

फेक ओपिनियन पोल: BJP को बताया कर्नाटक में जीतेगी 135 सीटें, 35 पर सिमटेगी कांग्रेस

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2018 23:21 IST

वॉट्सएप पर एक वायरल मैसेज में कहा गया है कि बीबीसी की ओर से कराए गए सर्वे में बीजेपी को 135 सीटें, जेडीएस को 45, कांग्रेस को 35 और अन्य को 19 सीटें मिलने वाली हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 7 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने करने के लिए हर पार्टी चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रही है। सोशल मीडिया से लेकर जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दांव-पेंच लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए फेक ओपिनियन पोल चलाया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सूबे की135 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है।

दरअसल, वॉट्सएप पर एक वायरल मैसेज में कहा गया है कि बीबीसी की ओर से कराए गए सर्वे 'जनता की बात' में बीजेपी को 135 सीटें, जेडीएस को 45, कांग्रेस को 35 और अन्य को 19 सीटें मिलने वाली हैं। हालांकि इस वायरल मैसेज में सूबे में 234 सीटें दिखाई गई हैं, जबकि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं।

खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज के बाद बीबीसी के प्रवक्ता सामने आए और उन्होंने साफ किया है कि बीबीसी चुनावों से पहले किसी भी तरह का सर्वे नहीं कराता है और यह एक फेक खबर है।  

ये भी पढ़ें- राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-पेट्रोल-डीजल की 'आसमान छूती कीमतों' पर 'अच्छे दिन' वाली सरकार खामोश क्यों?

क्या कहते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल आपको बता दें, इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला है। ये सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में  इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ऑपिनियन पोल सामने आया है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं होगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक चुनाव के दिन नेपाल में रहेंगे पीएम मोदी, चलेंगे ये आखिरी दांव!

कांग्रेस बन सकती है बड़ी पार्टी

ऑपिनियन पोल के मुताबिक, प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: ये हैं कर्नाटक के करोड़पति विधायक उम्मीदवार, अथाह संपत्ति के मालिक12 मई को होगा मतदान

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान किया जाएगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। अगर 2013 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव की बात करें तो 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप