लाइव न्यूज़ :

गिर जाएगी कुमारस्वामी सरकार, या तो होंगे मध्यावधि चुनाव या बनेगी बीजेपी सरकार: मुरलीधर राव

By भाषा | Updated: May 28, 2018 21:06 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Open in App

हैदराबाद , 28 मई (भाषा) भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने आज कहा कि कर्नाटक की एचडी  कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी । उन्होंने दावा किया या तो भाजपा सत्ता में आएगी या राज्य में मध्यावधि चुनाव कराए जाएंगे। तेलंगाना भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को यहां संबोधित करते हुए राव ने आरोप लगाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में नेतृत्व करने में ‘‘ बुरी तरह विफल’’ रहे। 

मुरलीधर राव ने कहा , ‘‘ केवल दो विकल्प हैं। या तो भाजपा को जिम्मेदारी लेनी होगी या कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव होंगे। कोई दूसरा रास्ता नहीं है। यह जनादेश है।’’ उन्होंने दावा किया , ‘‘ यह (कर्नाटक) सरकार इस तरह से नहीं चल सकती। क्योंकि इतिहास बताता है कि कोई भी पार्टी महज 37 सीट या 20 सीट या 25 सीट के साथ सरकार नहीं चला सकती। ’’ 

जद (एस) के नेता कुमारस्वामी पिछले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जिनकी पार्टी को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 37 सीटमिली थीं जबकि उनका समर्थन करने वाली पार्टी कांग्रेस को 78 सीटें हासिल हुई थीं। उन्होंने कहा , ‘‘ लोग कांग्रेस मुक्त कर्नाटक चाहते हैं। जिस तरह से रावण ने सीता का हरण कर लिया था उसी तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस ने कर्नाटक में लोकतंत्र का अपहरण कर लिया। ’’ 

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ नायडू का प्रचार औंधे मुंह गिर गया क्योंकि पड़ोसी राज्य में तेलुगु बोलने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान किया।तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि 2019 के आम चुनावों से पहले जनता से संपर्क साधने के लिए पार्टी जल्द ही रोडमैप तैयार करेगी। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार (28 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुमारस्वामी ने 23 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जेडीएस ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह