लाइव न्यूज़ :

Karanpur Assembly seat by-election: कांग्रेस 7455 वोट आगे, मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी पीछे, 12वें राउंड की मतगणना जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2024 12:03 IST

Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे12वें राउंड की मतगणना जारी है और कांग्रेस प्रत्याशी 7455 वोट से आगे हैं। श्रीगंगानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है।स्ट्रांग रूम और निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना हो रही है।

Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी और कांग्रेस की ओर से कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह उम्मीदवार हैं। 12वें राउंड की मतगणना जारी है और कांग्रेस प्रत्याशी 7455 वोट से आगे हैं। 

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती चरण के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल 18 चरणों में होनी वाली मतगणना जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्ट्रांग रूम और निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना हो रही है। इस विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को मतदान हुये थे और मतदान प्रतिशत 81.38 फीसदी रहा। राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान हुये थे, जिनके परिणाम तीन दिसंबर को घोषित कर दिये गये।

इसमें भाजपा को 115 और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां सत्तारूढ़ भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया था।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल