लाइव न्यूज़ :

Karanpur Assembly seat by-election: भाजपा सरकार के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह 11283 वोट से हारे, कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह जीते, सीएम भजनलाल को बड़ा झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2024 15:41 IST

Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम भजनलाल शर्मा को बड़ा झटका हैकांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।श्रीगंगानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हुई।

Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा सीट चुनाव में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी रुपिंदर सिंह कूनर से हार गए। सीएम भजनलाल शर्मा को बड़ा झटका है

राजस्थान के गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर चुनाव जीत गए हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा सत्तारूढ़ भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11283 मतों हराया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

इस सीट पर बाद में पांच जनवरी को मतदान हुआ था जिसकी गिनती सोमवार को हुई। निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 94,950 वोट मिले जबकि टीटी को 83,667 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी पिरथीपाल सिंह को 11940 वोट मिले।

इस जीत के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के 115 विधायक हैं। राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया। इसमें भाजपा को 115 व कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं।

करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। भाजपा ने सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को टिकट दी।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था । उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग दिया गया था। टीटी के लिए यह लगातार दूसरी हार है। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा क‍ि इलाके की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। गहलोत ने आधिकारिक परिणाम आने से पहले ही 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।’’

टॅग्स :उपचुनावराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल