लाइव न्यूज़ :

Karakat Parliamentary Constituency: 'लॉलीपॉप' नहीं चला, तीसरे नंबर पर जारी है पवन सिंह की कैंची का संघर्ष

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 12:25 IST

Karakat Parliamentary Constituency: बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाराकाट लोकसभा सीट पर पिछड़ गए पवन सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं पवन सिंह सीपीआई के राजा राम सिंह लीड कर रहे हैं

Karakat Parliamentary Constituency:बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12.14 तक पवन सिंह 28 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। पवन को खबर लिखे जाने तक 54329 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर 60377 वोटों के साथ उपेंद्र कुशवाहा हैं। वह 22 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। पहले नंबर पर सीपीआई के राजा राम सिंह लीड कर रहे हैं।

सिंह 22017 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 82394 वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान, काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पवन सिंह के उतरने से माहौल काफी बदल गया था। हालांकि, शुरुआती रुझानों में पवन सिंह लगातार पिछड़ रहे हैं। पवन सिंह के लिए भोजपुरी के कई कलाकारों ने प्रचार किया। इनकी चुनावी सभाओं में भारी तदाद में भीड़ आई। लेकिन, चुनावी सभाओं में आई भीड़ वोट में तब्दील नहीं हो पाई। इस सीट पर करीब 13 लोगों ने चुनाव के लिए नामांकन किया। 

एक जून को सातवें चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुए। एक जून को शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल आए। अधिकतर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिखी। लेकिन, दूसरी तरफ इस एग्जिट पोल से इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किनारा कर लिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वह एग्जिट पोल के आंकड़ों को नहीं मानते।

आम आदमी पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि 4 जून को 295 सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। वहीं, 4 जून को जब परिणाम का पिटारा खुला तो इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सुबह के रूझानों के अनुसार, कभी एनडीए तो कभी इंडिया गठबंधन आगे दिखा।

टॅग्स :काराकाटबिहारलोक जनशक्ति पार्टीलोकसभा चुनाव 2024पवन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार