लाइव न्यूज़ :

केंद्र पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, ट्वीट कर कहा- ये सरकार जो कुछ करती है उसपर अब कोई आश्चर्य नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 18, 2022 10:49 IST

गुजरात सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि गृह मंत्रालय ने बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के लिए 2008 में उम्रकैद की सजा पाए 11 दोषियों की जल्द रिहाई को मंजूरी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा।उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये सरकार जो करती है उसपर अब उन्हें आश्चर्य नहीं होता।गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 दोषियों को माफी देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ली गयी थी।

नई दिल्ली: बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 11 दोषियों को छूट देने के अपने फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को भाजपा नीत गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया था। इस हलफनामे में गुजरात सरकार ने कहा था कि दोषियों को छूट दी गई क्योंकि उन्होंने जेल में 14 साल पूरे कर लिए थे और उनका व्यवहार अच्छा पाया गया था। वहीं, अब विपक्ष सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। 

इसी क्रम में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये सरकार जो करती है उसपर अब उन्हें आश्चर्य नहीं होता। उन्होंने लिखा, "डीवाई चंद्रचूड़ अगले सीजेआई। ये सरकार जो करती है उस पर अब कोई आश्चर्य नहीं: बलात्कारियों-हत्यारों को छूट देना। अदालत जो करती है उससे अब कोई आश्चर्य नहीं: शनिवार को विशेष सुनवाई में बरी रहता है। चंद्रचूड़ के सत्ता में आने पर क्या कोई नया सवेरा होगा?"

बता दें कि जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ सोमवार को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किए गए और नौ नवंबर को पद की शपथ लेंगे। वहीं, गुजरात सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 दोषियों को माफी देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ली गयी थी। गुजरात सरकार ने कहा कि चूंकि इस मामले में जांच सीबीआई ने की थी तो उसने केंद्र से दोषियों को माफी देने की मंजूरी देने के लिए उचित आदेश ले लिए थे। 

टॅग्स :कपिल सिब्बलDY Chandrachudसुप्रीम कोर्टगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज